{"_id":"5e215ce18ebc3e4b19023049","slug":"chandigarh-aids-control-society-ten-year-records-on-aids-patients","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रंग लाई जागरूकता और चंडीगढ़ में घटने लगे एड्स के मरीज, यहां देखिए 10 साल का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग लाई जागरूकता और चंडीगढ़ में घटने लगे एड्स के मरीज, यहां देखिए 10 साल का रिकॉर्ड
Fri, 17 Jan 2020 12:37 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
HIV AIDS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में एड्स के मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी ने 10 साल के रिकॉर्ड साझा किए हैं। 2008 में चंडीगढ़ में पंजीकृत एड्स के कुल मरीजों का जो प्रतिशत 7.12 था, जो 2019 में घटकर 0.49 पर आ गया है। इसमें भी लगभग 80 प्रतिशत मरीज चंडीगढ़ के बाहर के हैं। यहां 26 टेस्टिंग सेंटर के साथ ही घर-घर जाकर टेस्ट करने की सुविधा शुरू करने का व्यापक परिणाम सामने आ रहा है।
यह जानकारी चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. वनिता गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में जागरूकता के बढ़ते स्तर को यहां हर साल चिह्नित केस की बढ़ती संख्या से आंका जा सकता है। डॉ. वनिता ने बताया कि एड्स के मरीजों पर काबू पाने के साथ मां से बच्चे में एड्स के संक्रमण को रोकने में भी सफलता मिल रही है।
आंकड़ों पर गौर करें तो 2014 से 2019 के बीच लगभग 350 एचआईवी पॉजिटिव महिलाओं की डिलीवरी हुई, लेकिन उनमें से महज दो के बच्चे एचआईवी पॉजिटिव हुए हैं। 2030 तक चंडीगढ़ में मां से बच्चे में एचआईवी संक्रमण दर को शून्य पर पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
डॉ. वनिता के अनुसार चंडीगढ़ में एड्स से होने वाली मौतों पर भी काबू पाने में सफलता हासिल हो रही है। 2017 में एड्स से मरने वाले मरीजों की संख्या 20 थी, जो 2018 में दो और 2019 में एक पर पहुंच चुकी है।

दो दिनों तक देशभर के विशेषज्ञ करेंगे मंथन
चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से दो दिवसीय एड्सकॉन 2020 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 और 18 जनवरी को सेक्टर 35 बी स्थित डॉ. पीएन चुट्टानी मेमोरियल आईएमए कांप्लेक्स में होगा। कार्यक्रम में चंडीगढ़ के साथ ही देशभर के विशेषज्ञों का जमावड़ा लगेगा, वे एड्स से बचाव और जागरूकता के नए आयामों पर चर्चा करेंगे। डॉ. वनिता ने बताया कि चंडीगढ़ लगातार 8 साल से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
चंडीगढ़ में एड्स के मरीजों की कम होती संख्या सकारात्मक परिणाम है। कर्मचारियों क ी मेहनत के साथ जागरूकता और सरल इलाज की उपलब्धता से यह संभव हो रहा है। देश के कुछ चिह्नित क्षेत्रों को छोड़ दिया जाए तो लगभग 95 प्रतिशत भाग में एड्स को लेकर रूढ़िवादी रवैया बदल रहा है। लोग इस पर खुलकर बात कर रहे हैं। नतीजतन स्थिति भयावह होने से पहले ही मरीज एआरटी पहुंचने लगे हैं। एड्स के कारण होने वाली मौतों की संख्या काफी कम हो गई है।
- डॉ. नरेश गोयल, डिप्टी डायरेक्टर जनरल, नाको

चंडीगढ़ में 11 साल में एड्स के मरीजों का घटताक्रम
साल कुल चिह्नित केस पॉजिटिव कुल प्रतिशत
2008 17405 1239 7.12
2009 22253 1099 4.94
2010 23519 961 4.09
2011 28684 868 3.03
2012 40652 877 2.16
2013 40652 794 1.97
2014 58794 793 1.35
2015 75615 744 0.98
2016 82887 649 0.78
2017 89100 678 0.76
2018 101614 735 0.72
2019 85481 420 0.49
2008 17405 1239 7.12
2009 22253 1099 4.94
2010 23519 961 4.09
2011 28684 868 3.03
2012 40652 877 2.16
2013 40652 794 1.97
2014 58794 793 1.35
2015 75615 744 0.98
2016 82887 649 0.78
2017 89100 678 0.76
2018 101614 735 0.72
2019 85481 420 0.49