{"_id":"79a7812afd042beb3127e87d30a415df","slug":"chandigarh-advisor-vijay-kumar-dev-cycling-with-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी एडवाइजर देव ने बच्चों संग दौड़ाई साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटी एडवाइजर देव ने बच्चों संग दौड़ाई साइकिल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवसत्ता व गो ग्रीन क्लब ने साइकिलिंग एक्टिविटी कराई और उसमें एडवाइजर विजय कुमार देव ने बच्चों संग साइकिल दौड़ाई। इसका आयोजन सुखना लेक पर किया गया। साल की पहली साइकिलिंग एक्टिविटीज में सलाहकार देव ने 100 से ज्यादा बच्चों के साथ साइकिलिंग का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
ट्रैकिंग की तरह हर महीने विभाग की ओर से साइकिलिंग का आयोजन करने का फैसला किया गया है। इस गतिविधि का मकसद साइकिलिंग को बढ़ावा देना और लोगों को प्रकृति का अहसास कराना है। इस मौके पर सलाहकार विजय कुमार देव ने बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना देश के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
इस दिशा में साइकिल का प्रयोग करना भी एक बेहतर सहयोग है। इससे पर्यावरण तो सुरक्षित रहेगा, साथ ही लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया गया कि साइकिलिंग एक्टिविटीज जैसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए, जिससे शहरवासियों में साइकिलिंग की एक आदत बन जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट संतोष कुमार ने बताया कि साइकिलिंग का कैलेंडर डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर अपलोड है। इसमें हर महीने साइकिलिंग की तारीख सुनिश्चित है। इसमें शहर का कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है। इस मौके पर डीसीएफ आईएफएस बिरेंद्र चौधरी, आईएफएस अपर्णा, प्रदीप भगत, प्रमोद शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।