फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administration's gift to employees, DA increased to 60%

Chandigarh News: चंडीगढ़ प्रशासन का कर्मचारियों को तोहफा, डीए बढ़ाकर 60% किया

Tue, 28 Apr 2026 03:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh administration's gift to employees, DA increased to 60%
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी का फैसला किया है। वित्त विभाग (अकाउंट्स ब्रांच) द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत डीए मिलेगा। यह वृद्धि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने भी उसी तर्ज पर अपने कर्मचारियों को यह लाभ देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

प्रशासन के आदेश के अनुसार यह बढ़ा हुआ डीए आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, दानिक्स और दानिप्स अधिकारियों सहित उन सभी केंद्रीय कर्मचारियों पर लागू होगा, जो चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन कार्यरत हैं। इसके अलावा यूटी चंडीगढ़ के कर्मचारियों को भी समान शर्तों पर इसका लाभ मिलेगा। वित्त विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस निर्णय को लागू करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी मासिक आय में बढ़ोतरी होगी। बढ़ती महंगाई के बीच इसे कर्मचारियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed