फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration Started E-Registration Process

मैरिज, पीजी और प्रॉपर्टी के लिए अब नहीं होना होगा परेशान, बस पांच मिनट में करें रजिस्ट्रेशन

Sun, 07 Jul 2019 01:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Jul 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration Started E-Registration Process
सांकेतिक तस्वीर

अब आपको मैरिज, प्रापर्टी सेल एवं परचेज, सेल डीड और पेइंग गेस्ट के रजिस्ट्रेशन के लिए कई घंटे तक लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने शहरवासियों को राहत देते हुए ई-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है। यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


प्रशासक से अनुमति मिलते ही लोग घर बैठे स्टांप पेपर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। यह प्रक्रिया शुरू होने से शहरवासियों को केवल पांच मिनट में स्टांप पेपर मिल जाएंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस की कुल कीमत का 0.65 प्रतिशत चार्ज देना होगा। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दौरान 15 अप्रैल को डिप्टी कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ ने स्टांप प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए प्रशासन के प्रिंसिपल होम सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता से एक मीटिंग की थी। इसमें आवेदन की प्रक्रिया को चुनाव के बाद ऑनलाइन करने पर सहमति बनी थी। इस खबर को अमर उजाला ने अपने 16 अप्रैल के अंक में ‘लोकसभा चुनाव के बाद घर बैठे पांच मिनट में मिलेगा स्टांप’ शीर्षक से छापी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ऑफिस में रोज आते हैं एक हजार लोग

डीसी ऑफिस में रोजाना करीब एक हजार लोग विभिन्न कामों के लिए स्टांप पेपर लेने आते हैं। कभी-कभी तो यह संख्या और अधिक हो जाती है। यहां पर हर रोज 10 से 12 हजार रुपए तक के स्टांप पेपर इस्तेमाल किए जाते हैं।

इन कामों में प्रयोग होता है स्टांप
ज्यादातर रेंट एग्रीमेंट से लेकर एफिडेविट तक में स्टांप का आता है। इसके साथ ही लाइसेंस बनवाने, प्रापर्टी सेल-परचेज, सेल डीड, मोर्टगेज, मैरिज रजिस्ट्रेशन, पेइंग गेस्ट रजिस्ट्रेशन में भी स्टांप पेपर का इस्तेमाल होता है।

अभी दोनों मोड में चलेगी प्रक्रिया
शुरुआती दौर में ई-रजिस्ट्रेशन फीस सिस्टम के तहत ई-रजिस्ट्रेशन या डाक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन के दौरान अन्य किसी भी तरह की फीस रजिस्टरी इत्यादि के दौरान लगती है तो फीस जमा कराने की व्यवस्था ऑनलाइन तो उपलब्ध रहेगी ही।

 वहीं ऑथराइज्ड कलेक्शन सेंटरों पर भी इसे ऑफलाइन जमा कराया जा सकता है। कुछ समय बाद दोनों पेमेंट की सुविधा वाइज आकलन किया जाएगा। इसके बाद अगर जरूरी हुआ तो वर्तमान पेमेंट प्रक्रिया को बंद करने पर निर्णय लिया जा सकता है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन स्टांप पेपर के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगइन करना होगा, जहां स्टांप पेपर खरीदने वालों को अपनी पूरी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, आधार नंबर आदि पोर्टल में रजिस्टर करना होगा। यह जानकारी भी देनी होगी कि कितने रुपये का स्टांप पेपर चाहिए। 

सॉफ्टवेयर में रजिस्टर्ड ई मेल आईडी पर सरकार की नोडल एजेंसी स्टांप पेपर का लिंक भेजेगी, जिस पर पहले ही स्टांप नंबर होगा। आपको केवल घर बैठे उसका ऑनलाइन प्रिंट निकलवाना होगा। इस पूरी प्रक्रिया में अधिकतम पांच मिनट का ही समय लगेगा।
 
रजिस्ट्री के दौरान दो तरह की फीस जमा करनी होती है। स्टांप ड्यूटी पहले ही ऑनलाइन जमा हो रही थी। अब रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है। -अरुण कुमार गुप्ता, प्रिंसिपल होम सेक्रेटरी यूटी प्रशासन

ई-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने से शहर के लोगों को लाइन में लगने से जहां निजात मिलेगी, वहीं लोग घर बैठे कुछ मिनटों में ही आवेदन कर सकेंगे।
-आईएएस जितेंदर यादव, प्रभारी डीसी चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed