फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administration, Registration and Licensing Authority

RLA में हो रहे फर्जीवाड़े पर तीसरी आंख रखेगी नजर, मिले तो बख्शे नहीं जाएंगे

Sun, 28 Jan 2018 09:46 AM IST
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Jan 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh administration, Registration and Licensing Authority
RLA Chandigarh - फोटो : File Photo
रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) सेक्टर-17 और वाहन पासिंग आफिस सेक्टर-42 में अब पैसे लेकर लाइसेंस बनाने वाले दलालों की खैर नहीं है। अब इन दलालों पर कड़ी नजर होगी। पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आरएलए अधिकारी राकेश कुमार पोपली ने बताया कि दलालों की गतिविधियों पर खास निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की निगरानी को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है। बीती 20 जनवरी को आरएलए अधिकारी राकेश कुमार पोपली को डीएस सेट्टी ने पैसे लेकर काम करवाने वाले एक ग्रुप (दलाल) की लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद ही पोपली ने सोमवार को इसकी जानकारी डीसी अजीत बालाजी जोशी को दी थी।
विज्ञापन


डीएस सेट्टी ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह 19 जनवरी की दोपहर आरएलए आफिस सेक्टर-17 में पत्नी की कार की कैंसिलेशन आफ लीज इनडॉसमेंट इन आरसी फार्म फाइल करवाने गए थे, लेकिन एक फार्म की वर्डिंग नहीं मिलने पर उन्हें नई फाइल लेने को कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी उनकी फाइल में एक कागजात की कमी रह गई, जिसे लेने केलिए घर जाने लगे तभी गेट केपास उन्हें करीब दस लोगों के ग्रुप ने रोक लिया और बिना किसी डॉक्यूमेंट मात्र एक हजार की फीस में काम करने को कहा। उन लोगों ने उन्हें अपना कार्ड भी दिया, जिस पर वह राजी हो गए। सेट्टी ने बताया कि जब लंच के बाद वह अपनी फाइल लेने काउंटर नंबर पांच पर गए, तो वहां न उनकी फाइल थी और न ही वे लोग। शाम पांच बजे तक पूरे आफिस में चक्कर काटने के बाद जब उनकी फाइल नहीं मिली, तो उन्होंने आरएलए आफिसर पीसीएस पोपली को शिकायत दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed