फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh administration, protest in chandigarh, section 144 chandigarh, no protest chandigarh

चंडीगढ़ में अब नहीं कर पाएंगे विरोध प्रदर्शन, धारा 144 लगी

Fri, 13 May 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 May 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
chandigarh administration, protest in chandigarh, section 144 chandigarh, no protest chandigarh
बुधवार को ही मेयर के खिलाफ भाजपा नेता हरमोहन धवन का विरोध प्रदर्शन ‌किया था - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में 6 जून तक धारा 144 लागू कर दी है। पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने, धरना प्रदर्शन करने पर पूरी तरह पाबंदी होगी। वीरवार को जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी करते हुए शहर में धारा 144 लगा दी है। अगले महीने 21 जून को शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के लिए शहर आ रहे हैं। इसीलिए एहतियाती कदम उठाते हुए प्रशासन ने पूरे शहर में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगा दी है।
विज्ञापन


अपने आदेशों में मजिस्ट्रेट ने कहा है कि शहर में रैली, धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी या किसी भी तरह से पांच से अधिक संख्या में एकत्रित होने की मनाही होगी। किसी को अगर प्रदर्शन करना है तो उसके लिए भी सेक्टर-25 का रैली ग्राउंड निश्चित किया है। वहां भी प्रदर्शन करने के लिए पुलिस प्रशासन से इजाजत लेनी पड़ेगी। कुछ दिन पहले ही सेक्टर 15 में कांग्रेस भवन के पास रैली के दौरान भीड़ उग्र हो गई थी। जिसके बाद पुलिस को वहां पानी की बौछारों व लाठियां चलानी पड़ी थी। जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed