{"_id":"f03dfd1a058b97624a66bc3f5a282396","slug":"chandigarh-administration-new-museum-creation-proposal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बनेगा एक और म्यूजियम, सहेजे जाएंगे जीवाश्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में बनेगा एक और म्यूजियम, सहेजे जाएंगे जीवाश्म
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंच प्रेसीडेंट ओलांद और मोदी की यात्रा से उत्साहित होकर चंडीगढ़ प्रशासन एक और म्यूजियम बनाने की तैयारी में जुट गया है। पीएम मोदी की ओर से वहां पर रखे गए जीवाश्म को सहेजने के सवाल के बाद अब यूटी प्रशासन नए म्यूजियम के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। नया म्यूजियम सारंगपुर के आसपास बनाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
रविवार को मोदी और ओलांद ने म्यूजियम में 26 लाख पुराने दुर्लभ जीवाश्म को देखा। इन जीवाश्म को फ्रांस के नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री और भारत की सोसायटी फॉर आर्कियोलॉजी एंड एंथ्रोपोलॉजिकल रिसर्च सेंटर चंडीगढ़ के वैज्ञानिकों ने करीब 10 साल की कड़ी मेहनत के बाद शिवालिक की पहाड़ियों के आसपास से निकाला था।
विज्ञापन
यूटी गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि इन दुर्लभ जीवाश्म को एक महीने तक आम लोगों और टूरिस्ट के लिए गवर्नमेंट म्यूजियम में ही रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जीवाश्म के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए गाइड भी नियुक्त किए जाएंगे, ताकि लोगों को उनके बारे में विस्तार से जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
अग्रवाल ने बताया कि मौजूदा म्यूजियम में जगह काफी सीमित है। गृहसचिव ने बताया कि यूटी प्रशासन जल्द ही केंद्र सरकार से नए म्यूजियम की अनुमति और फंड के लिए प्रपोजल बनाकर भेजेगा। उन्होंने कहा कि सारंगपुर स्थित बोटनिकल गार्डन में म्यूजियम के लिए नई जगह तलाश की जाएगी।