फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administration extended mini lockdown for a Week

चंडीगढ़: एक हफ्ते का मिनी लॉकडाउन बढ़ा, अब सैलून भी खुलेंगे लेकिन मॉल संचालकों को राहत नहीं

Mon, 31 May 2021 06:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 31 May 2021 06:17 PM IST
सार

नए आदेश के मुताबिक अब दुकानें सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक खुलेंगी। लेकिन सभी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बंद रहेंगे। राष्ट्रीय खेलों और ओलंपिक की तैयारी में जुटे खिलाड़ियों को छूट मिलेगी। शहर में सैलून भी खुलेंगे। हालांकि कुछ ही सेवाओं की इजाजत होगी। 

विज्ञापन
Chandigarh administration extended mini lockdown for a Week
लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ प्रशासन ने मिनी लॉकडाउन की सख्तियों को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। सोमवार को चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बार प्रशासन ने दुकानदारों को फिर से राहत प्रदान की है लेकिन मॉल संचालकों को इस बार भी कोई राहत नहीं दी गई है।

विज्ञापन


प्रशासक के आदेशानुसार, अब शहर में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक दुकानों को खोला जा सकेगा। बीते सप्ताह तीन बजे तक ही दुकानों को खोलने की अनुमति दी थी। इसके साथ ही अब नाई की दुकानें और सैलून भी खुलेंगे, हालांकि वहां सिर्फ कुछ ही सेवाओं को ही अनुमति होगी। हेयर कट के अलावा अन्य सुविधाओं पर रोक रहेगी। स्पा और मसाज सेंटरों को फिलहाल बंद रखने का आदेश का है। 
विज्ञापन


वहीं, सभी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने की अनुमति रहेगी। हालांकि इस दौरान खिलाड़ियों को कोरोना के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। स्वीमिंग पूल और जिम बंद रहेंगे। प्रशासन ने अभी शहर के सभी मॉल्स को बंद रखने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने निजी कंपनियों को सलाह दी है कि वह अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें। वीकेंड कर्फ्यू और नाइट कर्फ्यू अभी भी लागू रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन कानून 2005 की धारा 51 से 60 और आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जल्द सीरो सर्वे शुरू किया जाए: बदनौर

बैठक में पीजीआई के निदेशक डॉ. जगतराम भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पीजीआई में 232 कोरोना वायरस के गंभीर मरीज भर्ती हैं। इनमें से 37 चंडीगढ़, 112 पंजाब, 39 हरियाणा, 28 हिमाचल प्रदेश और 16 अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। प्रो. जगतराम ने बताया कि पीजीआई द्वारा चंडीगढ़ में लिए गए कोरोना के नमूनों की संक्रमण दर 6.15 प्रतिशत है, जबकि अन्य राज्यों से एकत्रित किए गए नमूनों की संक्रमण दर 9.87 प्रतिशत है। बताया कि पीजीआई में अभी ब्लैक फंगस के 135 मरीज भर्ती हैं। प्रशासक ने आदेश दिए कि शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए जल्द सीरो सर्वे शुरू किया जाए। उन्होंने ऑक्सीजन के प्लांट को भी जल्द से जल्द लगाने के आदेश दिए। 

डॉक्टरों के मन में न हो डर, अस्पतालों को दी जाए पुलिस सुरक्षा
स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि उनके द्वारा बीते दिनों में कोरोना जांच के लिए 20812 नमूने एकत्रित किए गए, जिसमें से 1433 पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमण दर 6.8 प्रतिशत मिली। डॉ. कंग ने बताया कि शहर में रिकवरी रेट 95.2 प्रतिशत है। अब तक 343300 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 

प्रशासक ने निर्देश दिया कि सेक्टर-45 के अस्पताल को कोविड से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष बाल चिकित्सा अस्पताल में परिवर्तित किया जाए। उन्होंने डीजीपी संजय बेनीवाल को आदेश दिए कि शहर के सभी चिकित्सा संस्थानों में पुलिस सुरक्षा मौजूद रहे ताकि किसी भी डॉक्टर व चिकित्सा कर्मचारी के मन में कोई डर न हो। बदनौर ने खाद्य व आपूर्ति विभाग के सचिव विनोद पी कावले को आदेश दिया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बांटे जा रहे राशन में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed