फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration Decision on Auction of Commercial Properties after 10 Years

चंडीगढ़ः 10 साल बाद होगी प्रॉपर्टी की ऑक्शन, 15 दिन में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

Thu, 03 Jan 2019 12:13 PM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 03 Jan 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration Decision on Auction of Commercial Properties after 10 Years
नीलामी - फोटो : demo pics
आखिरकार 10 साल के लंबे इंतजार के बाद चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में खाली पड़ी रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल साइट की ऑक्शन होने जा रही है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अनुमति मिलने के बाद यूटी प्रशासन ने एस्टेट ऑफिस को 15 दिनों में डेट फाइनल करके ऑक्शन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले प्रशासन की ओर से साल 2009 में ऑक्शन करवाई गई थी। प्रापर्टी ऑक्शन के मामले में प्रशासक से अनुमति लेने के लिए डीसी मनदीप बराड़ ने नए सिरे से फाइल चलाई थी।
विज्ञापन


इसके चलते प्रशासक ने ऑक्शन प्रक्रिया को पूरी करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इस संदर्भ में यूटी प्रशासन के फाइनेंस सेक्रेटरी अजोय कुमार सिन्हा ने बताया कि एस्टेट ऑफिस को ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए फाइल भेज दी गई है। ऑक्शन प्रक्रिया को पूरी करने के लिए एस्टेट ऑफिस को 15 दिनों का समय दिया गया है। इस बीच एस्टेट ऑफिस अपनी सुविधा के अनुसार डेट फाइनल कर रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल साइट की ऑक्शन करवाएगा। फाइनेंस सेक्रेटरी ने बताया कि प्रशासक की अनुमति मिलने के बाद एस्टेट ऑफिस को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


इन संपत्तियों की होगी नीलामी
डीसी मनदीप बराड़ ने बताया कि 10 रेजिडेंशियल, 13 कॉमर्शियल और एक इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी की प्रशासक के निर्देश पर अगले 15 दिनों में एस्टेट ऑफिस ई-ऑक्शन करने जा रहा है। प्रशासन ने प्रॉपर्टी को लेकर रिजर्व प्राइज लिस्ट भी जारी कर दी है। इसमें रेजिडेंशियल साइट्स में सबसे सस्ती प्रॉपर्टी का रिजर्व प्राइज 89.26 लाख रुपये रखा गया है। वहीं, सबसे महंगी रेजिडेंशियल प्रापर्टी का रिजर्व प्राइज 7.53 करोड़ रुपये है। कॉमर्शियल प्रॉपर्टी में सबसे सस्ती प्रॉपर्टी का रिजर्व प्राइज 33 लाख रुपये और सबसे महंगी प्रापर्टी का रिजर्व प्राइज 13.87 करोड़ रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए पूरी नहीं हो सकी ऑक्शन प्रक्रिया
इससे पूर्व प्रशासन ने साल 2009 में अपनी प्रॉपर्टी की ऑक्शन की थी। उस दौरान विभाग ने 45 प्रॉपर्टी की ऑक्शन की थी। इससे यूटी प्रशासन को करीब 100 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इसके बाद प्रॉपर्टी में लगातार गिरावट होती गई। यही कारण है कि चंडीगढ़ में किसी ने भी इस्टेट ऑफिस की बोली में दिलचस्पी नहीं दिखाई। लीज होल्ड से फ्री होल्ड मामले में यूटी प्रशासन की ओर से कोई फैसला नहीं लिए जाने के कारण भी यूटी प्रशासन की प्रॉपर्टी को खरीदार नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed