फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh administration big present to employees on new year, da hiked like punjab

हजारों कर्मचारियों को दिया गया नए साल का बड़ा तोहफा, पढ़ लें खबर

Wed, 28 Dec 2016 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 28 Dec 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
chandigarh administration big present to employees on new year, da hiked like punjab
employee
चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने कर्मचारियों को भी नए साल का बड़ा तोहफा दे दिया है। पंजाब की तर्ज पर डीए में इजाफा किया गया है। वित्त विभाग ने बुधवार को डीए देने के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए। कर्मचारियों को 7 प्रतिशत बढ़कर डीए मिलेगा।
विज्ञापन


यानि पहले मिलने वाले 125 से बढ़कर डीए अब 132 प्रतिशत हो गया है। डीए का लाभ कर्मचारियों को 1 जनवरी 2017 से मिलेगा। डीए का लाभ चंडीगढ़ के साथ पंजाब और हरियाणा से डेपुटेशन पर आए कर्मचारियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन


फायनेंस एंड प्लानिंग ऑफिसर ने आदेश जारी कर यूटी के सभी विभागों को भी बढ़े डीए की जानकारी दे दी है। पंजाब सरकार डीए बढ़ाने के आदेश सप्ताह भर पहले ही जारी कर चुकी है। पंजाब के जारी करने के बाद से ही चंडीगढ़ में भी कर्मचारी संगठन डीए जारी किए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार अधिकारियों को इसके लिए मांग पत्र सौंपा जा चुका था। बुधवार को प्रशासन ने डीए जारी कर कर्मचारियों को नए साल की सौगात दी। डीए बढ़ने से हजारों कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। डीए बढ़ने के बाद अब कर्मचारी सेलरी का हिसाब-किताब लगाने जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed