फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration appeals people to wear masks

चंडीगढ़ में फिर लौटा मास्क: प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की, अभी केवल अपील, कुछ दिन में अनिवार्य करने की तैयारी

Mon, 18 Apr 2022 10:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Apr 2022 10:28 PM IST
सार

चंडीगढ़ में सोमवार को कोरोना के तीन नए मरीज मिले। वहीं सात दिन की अवधि पूरी करने पर चार मरीजों को छुट्टी दे दी गई। संक्रमण दर 0.57 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 21 रह गई है।

विज्ञापन
Chandigarh Administration appeals people to wear masks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

देश के कई राज्यों में कोरोना के केस फिर बढ़ने लगे हैं। इसे देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। सोमवार को निर्देश जारी किए गए कि शहर के लोग मास्क लगाना शुरू कर दें। हालांकि अभी सिर्फ अपील की गई है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मास्क को फिर अनिवार्य किया जाएगा और ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगेगा।

विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से लोगों को हिदायत दी गई है कि वह भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करें ताकि संक्रमण को रोका जा सके। खासतौर से सार्वजनिक परिवहन जैसे बस, ट्रेन, हवाई जहाज व टैक्सी आदि में मास्क का इस्तेमाल करने की बात कही गई है। सिनेमाहॉल, शॉपिंग मॉल्स व डिपार्टमेंटल स्टोर में भी मास्क लगाने को कहा गया है। क्लासरूम, ऑफिस रूम व इंडोर गैदरिंग में मास्क लगाने की हिदायत दी गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से यह सिर्फ एडवाइजरी है। अभी इसे अनिवार्य नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


दो हफ्ते पहले प्रशासन ने हटाई थी पाबंदी
शहरवासियों को करीब दो साल बाद दो हफ्ते पहले ही मास्क से आजादी मिली थी। यूटी प्रशासन के सलाहकार धर्मपाल ने चार अप्रैल को मास्क लगाने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया था। इसके साथ ही मास्क वैकल्पिक हो गया था। हालांकि आदेश में मास्क लगाने की सलाह दी गई थी। बता दें कि कोरोना की लहर में शहर में मास्क नहीं पहनने पर 1000 रुपये का चालान कटता था। ये चालान यूटी प्रशासन, एसडीएस और पुलिस की टीमें मिलकर करती थीं। इन टीमों की तरफ से शहर की विभिन्न मार्केटों में अभियान चलाए जाते थे और चालान काटे जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना के तीन नए मरीज मिले 
चंडीगढ़ में सोमवार को कोरोना के तीन नए मरीज मिले। वहीं सात दिन की अवधि पूरी करने पर चार मरीजों को छुट्टी दे दी गई। संक्रमण दर 0.57 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 21 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 528 मरीजों की जांच की। इनमें से दो पुरुष व एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं मौजूदा समय में पीजीआई में तीन और जीएमसीएच 32 में कोरोना के तीन मरीज भर्ती हैं। ये सभी मरीज ऑक्सीजन बेड पर हैं।

चार को हुआ कोरोना, एक ने संक्रमण को दी मात 
मोहाली में सोमवार को चार लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। वहीं एक व्यक्ति ने संक्रमण को मात दी। डीसी अमित तलवार ने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ इसलिए दिशानिर्देशों का पालन करते रहे। सोमवार को 340 लोगों की सैंपलिंग की गई। इनमें से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अभी तक 95722 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 94563 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं 1148 लोग संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। सोमवार को चार मरीजों के मिलने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।  

पंचकूला में कोई मामला नहीं  
पंचकूला जिले में सोमवार को कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया है। अब जिले में कोरोना के केवल तीन सक्रिय मरीज बचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि तीन मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वहीं सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में एक भी मरीज कोरोना का भर्ती नहीं है।  डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44143 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43726 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 614012 लोगों के सैंपल जांचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed