फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh AAP Candidate Gul Panag Record

चंडीगढ़ में आप की गुल ने बनाया नया रिकॉर्ड

Sat, 17 May 2014 12:03 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 May 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh AAP Candidate Gul Panag Record

आप की कैंडीडेट गुल पनाग को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन वे पार्टी के लिए एक जनाधार तैयार कर गईं हैं। आम आदमी पार्टी पहली बार चंडीगढ़ में अपनी किस्मत आजमा रही थी और पार्टी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। पार्टी को चुनाव में कुल 1,08679 वोट मिले।

विज्ञापन


करीब 24 प्रतिशत पार्टी का वोटिंग शेयर रहा, जो कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल से मात्र ढाई प्रतिशत से कम है। यह भी पहली बार हुआ कि शहर में किसी तीसरे विकल्प को एक लाख से ज्यादा वोट मिले हों। इससे पहले जब हरमोहन धवन निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खड़े थे तो उन्हें 60 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।
विज्ञापन


यह चंडीगढ़ की जनता के लिए अच्छी बात है कि उनके सामने एक और विकल्प भी तैयार हो गया है। राजनीतिक  विशेषज्ञ मानते हैं कि गुल को अब इस जनाधार को मेन्टेंन करना होगा। यदि उन्होंने ध्यान नहीं दिया तो यहां भी दिल्ली जैसा हाल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर में जो सरकार बनने जा रही, उसी को युवाओं का वोट

Chandigarh AAP Candidate Gul Panag Record

पीयू के राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर आशुतोष बताते हैं कि चंडीगढ़ का वोटर तबका पढ़ा लिखा है। उन्हें अच्छी तरह से मालूम है कि यहां की बागडोर केंद्र के हाथ में रहती है।

इसलिए जब भी केंद्र के चुनाव होते हैं तो वे इस बात का जरूर ध्यान रखते हैं कि सेंट्रल में सरकार किसकी बनने जा रही है और वे उसी पार्टी के कैंडीडेट को वोट देते हैं।

इस सोच के बावजूद एक लाख वोट हासिल करना बड़ी बात है। यहां यह भी समझना होगा कि चंडीगढ़ में व्यापारी और बाबू वर्ग की जनसंख्या काफी अधिक है। ये वर्ग भी केंद्र को ध्यान में रखकर अपनी वोटिंग करते आए हैं।

तो फिर पंजाब की तरह झाड़ू चलती

Chandigarh AAP Candidate Gul Panag Record

पार्टी ने कुछ बातों पर ध्यान दिया होता तो यहां भी पंजाब की तरह झाड़ू चलती। पार्टी ने गुल पनाग को चुनने में थोड़ी देरी दिखाई।

यह फैसला पार्टी के लिए काफी नुकसानदायक साबित हुआ है। यदि सविता भट्टी को टिकट देने के बजाए उस दौरान गुल पनाग को चुनते तो इसका असर कुछ और ही रहता।

कुछ लोग मान रहे थे कि गुल मुंबई में रहती है, यदि वे जीती तो चंडीगढ़ में वक्त नहीं दे पाएंगी। गुल लोगों के इस मूड को बदल नहीं पाईं। उन्होंने लोगों से अच्छा कनेक्ट किया, लेकिन उसे वे वोट में नहीं बदल पाई।

अब संगठन की ओर ध्यान देना होगा

Chandigarh AAP Candidate Gul Panag Record

पार्टी का अब तक संगठन बहुत ही कमजोर रहा है। पार्टी को अब उसकी मजबूती की ओर से ध्यान देना होगा। पार्टी का फिलहाल चंडीगढ़ में सिर्फ वालंटियर हैं और उनके ऊपर ऑब्जर्वर। इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा है।

राजनीति विशलेषक आशुतोष का मानना है कि पार्टी की जीत संगठन पर काफी निर्भर करती है। सभी राजनीतिक पार्टियों का संगठन काफी मजबूत है और आप का उतना कमजोर। दिल्ली चुनाव के बाद पार्टी को संगठन पर ध्यान देना चाहिए था, लेकिन वे कर नहीं पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed