{"_id":"679af6bcbcfa5a6eec023f38","slug":"chandigarh-40-policemen-raided-ews-colony-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: ईडब्लयूएस कॉलोनी में एसएचओ ने 40 पुलिसकर्मियों के साथ मारा छापा, नशा तस्करी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: ईडब्लयूएस कॉलोनी में एसएचओ ने 40 पुलिसकर्मियों के साथ मारा छापा, नशा तस्करी का मामला
Thu, 30 Jan 2025 09:19 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 30 Jan 2025 09:19 AM IST
सार
ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहने वाले कई लोग ड्रग्स तस्करी के मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। शहर में सेक्टर 38 से ही ड्रग्स की तस्करी की जाती है। कुछ दिन पहले पुलिस ने महिला ड्रग्स तस्कर बाला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पुलिस का छापा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर 38 स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में बुधवार रात को एसएचओ ने 40 पुलिसकर्मियों के साथ छापेमारी कर कई घरों की तलाशी ली। इस दौरान कुछ लोग घरों पर ताला लगाकर भाग गए। पुलिस ने कॉलोनी को चारों तरफ से घेर लिया था। पुलिस ने शक्की घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले ली है। पुलिस कैमरे खंगाल रही है कि आखिर कौन कौन शख्स वहां आता जाता था।
इस कॉलोनी में रहने वाले कई लोग ड्रग्स तस्करी के मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। शहर में सेक्टर 38 से ही ड्रग्स की तस्करी की जाती है। कुछ दिन पहले पुलिस ने महिला ड्रग्स तस्कर बाला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने उसके घर से हेरोइन बरामद की थी। 23 जनवरी को बाला के घर के बाहर दो पुलिसकर्मियों पर फायरिंग हुई थी। इस मामले में फायरिंग करने वाले दीपक वर्मा उर्फ दीपू और रिशू को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वह सेक्टर 38 में ड्रग्स क्रैक बॉल लेने के लिए आए थे। आरोपियों से गिरफ्तारी के बाद ड्रग्स और पिस्टल भी बरामद हुई थी। सेक्टर 39 थाना प्रभारी चिरंजीलाल ने लगभग 40 पुलिसकर्मियों के साथ बुधवार रात को छापेमारी की। जहां एक एक घर की तलाशी ली गई। एसएचओ ने इस कॉलोनी के दोनों तरफ कच्चे रास्तों पर गड्डे खुदवा रखे हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति इन रास्तों से ड्रग्स लेने न आ सके। सड़कों पर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई है। जहां आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।