फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   champions tennis leauge, punjab vs raipur

चैपियंस टेनिस लीग: आमने-सामने होंगे पंजाब और रायपुर

Fri, 27 Nov 2015 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 27 Nov 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
champions tennis leauge, punjab vs raipur

देशी और विदेशी खिलाड़ियों से सजी चैपियंस टेनिस लीग (सीटीएल) के दूसरे संस्करण में पंजाब मार्शल्स और रायपुर रेंजर्स की टीमें शुक्रवार को यहां सीएलटीए टेनिस स्टेडियम में आमने-सामने होने जा रही हैं।

विज्ञापन


वर्तमान संस्करण में दोनों टीमें मुंबई के खिलाफ अपना मैच जीत चुकी हैं। पंजाब मार्शल्स के कप्तान ग्रेग रुसेस्की और उनकी टीम घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


मुंबई में उमस भरे मौसम से जूझने के बाद अब टीम का होम स्टेडियम में सीजन का पहला मैच है। ग्रेग रुसेस्की ने मुकाबले से पूर्व वीरवार को यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि उनकी टीम पिछले मैच की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी, उन्होंने कहा कि उनकी टीम को घरेलू समर्थन का लाभ भी मिलेगा। उन्हें मार्कोस  बगदातिस, साकेत मिनेनी और एलीना का साथ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रायपुर टीम के कप्तान थॉमस मस्टर भी पंजाब से उसके घर पर दो-दो हाथ करने का तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मुकाबला कड़ा होगा। हालांकि साथ ही उन्होंने यह भी माना कि यहां पर परिस्थितियां अलग होंगी। टीम की सदस्य एलिज कॉर्नेट की राय में यह फॉरमेट केवल एक खिलाड़ी पर नहीं बल्कि पूरी टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed