फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   challenge to appointment of CPS in haryana at High Court

हरियाणा में सीपीएस की नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती

Fri, 24 Jul 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 24 Jul 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
challenge to appointment of CPS in haryana at High Court

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार में बुधवार को ही शामिल किए गए चार मुख्य संसदीय सचिवों के पदभार संभालने से पहले ही उनकी नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी गई है। याचिका में आरोप लगाया है कि एक ओर भाजपा ने पंजाब में कैप्टन सरकार के वक्त सीपीएस नियुक्ति को चुनौती दी थी और अब हरियाणा में अपने शासनकाल के दौरान सीपीएस नियुक्त करते खुद ही संविधान का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन


एडवोकेट जगमोहन सिंह भट्टी ने शुक्रवार को याचिका दायर करके बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा, हिसार के विधायक डाक्टर कमल गुप्ता और असंध के विधायक बख्शीश सिंह विरक को सीपीएस नियुक्त करने को चुनौती दी है।
विज्ञापन


याचिका में केंद्रीय गृह सचिव, चुनाव आयोग, हरियाणा सरकार, सीएम खट्टर व चारों नवनियुक्त सीपीएस को प्रतिवादी बनाया है। याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई होने की संभावना है। पंजाब के सीपीएस को चुनौती देती याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होनी है, संभावना है कि हरियाणा के मामले में दायर यह ताजा याचिका मंगलवार को सुनवाई के लिए आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा है कि संसद ने संविधान में संशोधन करके केंद्र और राज्य सरकारों में मंत्रियों की संख्या का प्रतिशत तय किया था। इस लिहाज से 90 विधायकों वाली हरियाणा विधानसभा में 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं। संशोधन में मंत्रियों की संज्ञा तय हुई थी।

इस संज्ञा में मंत्री, उप मंत्री व मुख्य संसदीय सचिव और संसदीय सचिव शामिल हैं। तय संख्या के मुताबिक हरियाणा में सीपीएस नहीं बन सकते। इसके बावजूद मुख्य संसदीय सचिव बनाकर हरियाणा ने संविधान का उल्लंघन किया है।

यह भी कहा है कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति रद्द की थी और इस फैसले को चुनौती देती एसएलपी सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली गई थी। ऐसे में तय संख्या से अधिक मंत्री अथवा सीपीएस नहीं बनाए जा सकते।

आरोप लगाया है कि सीपीएस को मंत्री के बराबर सुविधाएं दी जाती हैं और उप मंत्री के समान वेतन। जब सीपीएस बनाए ही नहीं जा सकते तो ऐसी सुविधाएं मुहैया करवाकर सरकार पर वित्तीय बोझ डालना गलत है। मांग की गई है कि सीपीएस की नियुक्ति खारिज की जानी चाहिए, हाईकोर्ट में सुनवाई तक इन्हें शक्तियां देने और सुविधाएं प्रदान करने पर रोक लगाई जाए।


उल्लेखनीय है कि हुड्डा सरकार के वक्त नियुक्त सीपीएस को भी एडवोकेट भट्टी ने चुनौती दी थी, लेकिन सरकार का कार्यकाल पूरा होने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका निरस्त कर दी थी। कहा था कि अब कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लिहाजा याचिका जारी रखने का औचित्य नहीं रह जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed