{"_id":"368aabf3d7e7f835299d5876360aed9b","slug":"challan-through-whats-app-know-first-day-response","type":"story","status":"publish","title_hn":"whats app पर चालान, जानें पहले दिन का रिस्पांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
whats app पर चालान, जानें पहले दिन का रिस्पांस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Aug 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस के नए शुरू किए गए व्हाट्सएप नंबर पर 300 लोग पहले दिन ही जुड़ गए हैं। इस नंबर पर पुलिस को 300 मैसेज और कुल 9 तस्वीरें भेजी गईं हैं जो कि ट्रैफिक वायलेशन से संबंधित थी।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इनमें सिर्फ दो ही तस्वीरें ऐसी थी, जिन पर कार्रवाई हो सकती है और जिन्हें चालान भी इश्यू कर दिया गया है।
व्हाट्सएप पर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित प्लाट नंबर-185 नंबर के पास गलत पार्किंग की शिकायत भी आई थी। इसके साथ ही कालोनी नंबर-5 में एक साइकिल सवार की भी फोटो आई है जो कि सड़क के विपरीत दिशा पर चल रहा था।
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर एक शहरवासी से सेक्टर-40-41 की लाइटों पर कोई भी पुलिस कर्मचारी तैनात न होने की तस्वीर भेजी, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने इस जानकारी के बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
मालूम हो कि व्हाट्सएप के माध्यम से शहरवासी ट्रैफिक जाम, एक्सीडेंट, नो पार्किंग, यातायात नियमों के उल्लंघन समेत अन्य जानकारियां पुलिस से शेयर कर सकते हैं।
सिटी पुलिस ने 9779580985 नंबर को व्हाट्सएप एप्लीकेशंस के साथ कनेक्ट किया है। वीरवार को यह सुविधा लांच की गई थी। ट्
रैफिक एसएसपी मनीष चौधरी का कहना है कि व्हाट्सएप पर काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। शहरवासी भारी संख्या में अपने सुझाव और मैसेज इस नंबर पर पुलिस के साथ शेयर कर रहे हैं।