{"_id":"649c4f3e45b71c387306d334","slug":"challan-presented-in-court-against-27-associates-of-amritpal-singh-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: अमृतपाल सिंह के 27 साथियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, अजनाला थाने पर किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: अमृतपाल सिंह के 27 साथियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, अजनाला थाने पर किया था हमला
Wed, 28 Jun 2023 08:51 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Jun 2023 08:51 PM IST
सार
आरोपियों ने थाने में हमला कर दिया था। इस हमले में एसपी जुगराज सिंह समेत कुल छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे लेकिन पुलिस ने माहौल को देखते हुए आरोपी अमृतपाल सिंह के खिलाफ तुरंत कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक व वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के 27 साथियों के खिलाफ पुलिस ने अजनाला कोर्ट में चालान पेश किया है। हालांकि यह चालान मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पेश नहीं किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ कुछ समय बाद सप्लीमेंट्री चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
गौर हो कि अमृतपाल सिंह ने लूटपाट व अपहरण के एक अन्य मामले में अपने साथी मंदीप सिंह उर्फ तूफान को छुड़ाने के लिए फरवरी माह में अजनाला थाने पर हमला किया था। आरोपी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की आड़ में हजारों समर्थकों के साथ बाबा बकाला तहसील में स्थित अपने गांव जल्लूखेड़ा से जत्था निकाला था फिर आरोपियों ने थाने में हमला कर दिया था। इस हमले में एसपी जुगराज सिंह समेत कुल छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे लेकिन पुलिस ने माहौल को देखते हुए आरोपी अमृतपाल सिंह के खिलाफ तुरंत कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बाद में कार्रवाई करते हुए अमृतपाल सिंह और उसके कई साथियों को गिरफ्तार किया था। बता दें कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ बाबा बकाला थाने में हथियार रखने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर आनंदपुर खालसा फोर्स नामक हथियारबंद फौज भी बना रखी थी।
विज्ञापन