{"_id":"b631ec35a63a2be0ea19a8726d0f0119","slug":"challan-order-for-over-charging-in-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग में ओवर चार्जिंग करने वाले सावधान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग में ओवर चार्जिंग करने वाले सावधान!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Jul 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
शहर की पेड पार्किंग में कई जगह ओवर चार्जिंग नहीं थमी है। कुछ दिन पहले ही मेयर ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ शहर में कई पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
कई जगह ओवर चार्जिंग मिलने पर ठेकेदारों के चालान काटे गए। इसके बावजूद कई जगह यह बदस्तूर जारी है। वहीं हैरत की बात तो यह है कि सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर ही सड़क पर बनी पेड पार्किंग में खुलेआम ओवर चार्जिंग की जा रही है। लेकिन, इसे रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
पार्किंग में ठेकेदार के कारिंदे मनमाने पैसे वसूल रहे हैं। किसी से तीन तो किसी से पांच रुपये की पार्किंग चार्ज वसूला जा रहा है। इस संबंध में मेयर हरफूल चंद ने डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल के साथ बैठक भी की। वहीं मोहाली निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि पार्किंग ठेकेदार के कारिंदे ने उनसे पांच रुपये वसूल किए।
विज्ञापन
ओवर चार्जिंग होने पर वहां कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में कर्मचारियों ने पैसे वापस किए। मामला मेयर और अधिकारियों तक पहुंच गया है।
मेयर एचसी कल्याण का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कई शिकायतें मिल रही हैं। इस बाबत वे अधिकारियों को चालान करने के निर्देश दे चुके हैं। उनका कहना है कि वे औचक निरीक्षण कर इसका पता करेंगे। पेड पार्किंग ठेकेदार नहीं माने तो ठेका रद किया जाएगा।