{"_id":"841724464e019001fe151e6536919a79","slug":"chalan-of-kiron-kher-father-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण खेर के पिता की गाड़ी का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरण खेर के पिता की गाड़ी का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 Apr 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोट डालकर ड्राइवर के साथ घर वापस आ रहे भाजपा उम्मीदवार किरण खेर की 101 वर्षीय पिता रिटायर्ड कर्नल ठाकुर सिंह संधू की गाड़ी का ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर 8-बी में चालान काट दिया।
विज्ञापन
गाड़ी उनका ड्राइवर रूपिंदर जीत सिंह चला रहा था। पुलिस के अनुसार ड्राइवर ने ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी और मोबाइल पर बात कर रहा था।
सेक्टर 8 के गर्वमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोट डालते वक्त खुद किरण खेर उनके साथ थीं और पिता को व्हीलचेयर बैठा कर वोट डलवाने ले गईं।
फोटो खिंचवाए और वोट डालने के बाद पिता को ड्राइवर के साथ घर वापस भेज दिया। रिटायर्ड कर्नल ठाकुर सिंह संधू गाड़ी नं सीएच 01एए 6233 में ड्राइवर रुपिंदरजीत सिंह के साथ घर वापिस लौट रहे थे।
विज्ञापन
सेक्टर 8 बी में तैनात ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर को बिना सीट बेल्ट और चलती गाड़ी में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते देखा और उसे रुकने का इशारा किया।
ड्राइवर ने गाड़ी रोक ली और ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी के कागजात चेक किए। गाड़ी किरण खेर के पिता के नाम पर थी।