{"_id":"613e069f8ebc3ea75c654fb1","slug":"chairman-of-nova-cycles-harmohinder-pahwa-dies-of-cardiac-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग जगत में शोक की लहर: नोवा साइकिल के सीएमडी हरमोहिंदर सिंह पाहवा का हार्ट अटैक से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग जगत में शोक की लहर: नोवा साइकिल के सीएमडी हरमोहिंदर सिंह पाहवा का हार्ट अटैक से निधन
Sun, 12 Sep 2021 08:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 12 Sep 2021 08:04 PM IST
सार
नोवा साइकिल के सीएमडी हरमोहिंदर सिंह पाहवा के निधन पर यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस चावला ने कहा कि उन्होंने (पाहवा) जीवन भर साइकिल उद्योग के विकास के लिए काम किया। वह एक सज्जन उद्योगपति थे।
विज्ञापन
नोवा साइकिल के सीएमडी हरमोहिंदर सिंह पाहवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में नोवा साइकिल के सीएमडी हरमोहिंदर सिंह पाहवा का रविवार को हार्ट अटैक से देहांत हो गया। सतलुज क्लब के कॉफी क्लब में वह दोस्तों के साथ बैठे थे। अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें तुरंत उपचार के लिए हीरो हार्ट डीएमसी में भर्ती कराया गया है। वहां उनका देहांत हो गया।
विज्ञापन
पाहवा के एक बेटा और दो बेटियां हैं। एक बेटी लंदन में है, उनके आने पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। साइकिल इंडस्ट्री को आगे ले जाने में हरमोहिंदर सिंह पाहवा ने अहम योगदान दिया था। हरमोहिंदर सिंह पाहवा के मार्गदर्शन में नोवा साइकिल को स्थापित किया गया था।
विज्ञापन
साइकिल उद्योग में 40 से अधिक वर्षों से काम कर रहे थे। उनकी तीन इकाईयां में नोवा साइकिल इंडस्ट्रीज, एवन साइकिल कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, वीएस ऑटो इंडस्ट्रीज शामिल हैं। हरमोहिंदर सिंह पाहवा साइकिल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने वाली कई कमेटियों में शामिल रहे।
विज्ञापन