{"_id":"9920d1a6c0f40c84c3578c4718704e1a","slug":"chain-snatching-captured-in-cctv-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च झोंक झपट ली चेन, वारदात CCTV में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में मिर्च झोंक झपट ली चेन, वारदात CCTV में कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 06 May 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल में चेन स्नैचिंग कर रही एक महिला को लोगों ने धर दबोचा। आरोपी महिला ने एक तीमारदार को वार्ड का रास्ता बताने के बहाने उसकी आंखों में मिर्च झोंककर चेन झपटी थी। पीड़िता ने शोर मचायातो लोगों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया। आरोपी से पुलिस ने स्नैचिंग की चेन और मिर्च पाउडर बरामद किया है।
विज्ञापन
घटना मंगलवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे हुई। मानकपुर टबरा निवासी सुनीता मरीज को देखने सेक्टर छह के जनरल अस्पताल आई थी। इस दौरान निक्कू वार्ड का रास्ता बताने के बहाने एक महिला ने उससे बातचीत की। थोड़ी दूर जाकर वॉशरूम के पास उसकी आंखों में मिर्च झोंककर महिला ने चेन झपट ली।
विज्ञापन
पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास लोग इकट्ठा हो गए। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को थप्पड़ मारे और बाद में महिला सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर एसआई बिजेंद्र और कांस्टेबल वीरेंद्र पहुंचे और उन्होंने महिला सुरक्षाकर्मियों की मदद से आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी नेहा मूल रूप से उड़ीसा की रहने वाली है, जो फिलहाल सेक्टर नौ में रह रही थी। उसका पति कारपेंटर है। पुलिसकर्मियों ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे सीआईए के हवाले कर दिया।
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
स्नैचिंग की यह पूरी वारदात जनरल अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी महिला जिस वक्त स्नैचिंग कर रही थी, उसकी तमाम गतिविधियों को आसपास से गुजर रहे लोगों ने देखा था। वहीं, पुलिस के मुताबिक, इस तरह की घटना की कोशिश कर रही महिला की तलाश पुलिस को पहले से थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला पहले भी स्नैचिंग की वारदात में लिप्त रही है।