{"_id":"e5305dea5233ecceb0a28184340b3443","slug":"chadngarh-administaration-to-online-25-servies","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे डाउनलोड करें मैरिज, बर्थ सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे डाउनलोड करें मैरिज, बर्थ सर्टिफिकेट
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Oct 2013 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोग अब घर बैठे न सिर्फ मैरिज, बर्थ या डेथ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे बल्कि, उन्हें डाउनलोड भी कर सकेंगे।
चंडीगढ़ प्रशासन अगले चार महीनों में 25 जन सेवाओं को ऑनलाइन करने जा रहा है।
सबसे पहले मैरिज, बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने और उन्हें डाउनलोड करने की सुविधा ऑनलाइन होगी।
उसके बाद वरिष्ठ नागरिक के सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने, पानी-बिजली के बिलों का ऑनलाइन भुगतान, बिजली-पानी के नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी जाएगी।
आवेदन ऑनलाइन करने के बाद संबंधित विभाग की ओर से एसएमएस भेजा जाएगा। एसएमएस मिलने के बाद लोग अपने सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।
सर्टिफिकेट पर संबंधित अधिकारी के डिजिटल साइन होंगे। प्रशासन के इस कदम से लोगों को घंटों लाइनों में लगने के चक्कर से मुक्ति मिलेगी वहीं, कार्यालयों में भी बोझ कम होगा।
हाल ही में चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा की अध्यक्षता में हुई स्टेट एपेक्स कमेटी की बैठक में प्रशासन ने चार महीने में 25 जन सेवाएं ऑनलाइन करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन का आईटी विभाग नोडल एजेंसी के तौर पर काम करेगा और इन ई गवर्नेंस प्रोजेक्टों को लागू कराने की जिम्मेदारी उठाएगा।
प्रशासन ने कुछ माह पहले ही दो ई गवर्नेंस प्रोजेक्टों को मंजूरी दी थी। इनमें ई डिस्ट्रिक्ट और स्टेट सर्विस डिलीवरी गेटवे शामिल थे।
ये सेवाएं होंगी ऑनलाइन
नए बिजली, टेलीफोन और पानी कनेक्शन
प्रॉपर्टी टैक्स और बिजली का बिल होगा जमा
फर्म और सोसाइटी का रजिस्ट्रेशन
मतदाता सूची में नाम के लिए आवेदन
नए आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन
कम्यूनिटी सेंटर का उपयोग करने की मंजूरी
पेइंग गेस्ट, टेनेंट या नौकर के लिए रजिस्ट्रेशन
बुढ़ापा या विधवा अवस्था पेंशन
एनओसी के लिए आवेदन किए जा सकेंगे
लर्नर या परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन
नए राशन कार्ड के लिए आवेदन
सीटीयू बसों के लिए बस पास