फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CEO Punjab Sibin C to go live on Facebook for second time on May 17

Loksabha Election: पंजाब सीईओ का फेसबुक लाइव 17 मई को, दूसरी बार लेंगे लोगों से सुझाव और फीडबैक

Thu, 16 May 2024 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 May 2024 12:26 PM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वह आधिकारिक फेसबुक पेज  @TheCeoPunjab पर लाइव हो कर चुनाव प्रक्रिया से सम्बन्धित लोगों के सवालों के जवाब देंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस लाइव सेशन के दौरान कोई भी व्यक्ति सवाल पूछ सकता है और पोस्ट पर कमेंट करके अपना फीडबैक और सुझाव भी दे सकता है। 

विज्ञापन
CEO Punjab Sibin C to go live on Facebook for second time on May 17
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले महीने फेसबुक लाइव प्रोग्राम की सफलता के बाद पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी दूसरी बार फेसबुक लाइव करेंगे। सीईओ शुक्रवार 17 मई को सुबह 11  से 11: 30 बजे तक टॉक टू यूयर सीईओ पंजाब से लाइव आएंगे और लोक सभा मतदान 2024 से सम्बन्धित वोटरों के सवालों के जवाब देंगे। 
विज्ञापन


सीईओ सिबिन सी ने बताया कि इस पहलकदमी का एकमात्र उद्देश्य वोटरों के दरमियान जागरूकता फैलाना और चुनाव प्रक्रिया से सम्बन्धित उनके अंदेशों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि इस बार 70 पार के लक्ष्य की प्राप्ति और राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को सम्पूर्ण करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तरफ से अलग-अलग पहलकदमियां की गई हैं और यह सेशन उसी का ही हिस्सा है। 
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वह आधिकारिक फेसबुक पेज  @TheCeoPunjab पर लाइव हो कर चुनाव प्रक्रिया से सम्बन्धित लोगों के सवालों के जवाब देंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस लाइव सेशन के दौरान कोई भी व्यक्ति सवाल पूछ सकता है और पोस्ट पर कमेंट करके अपना फीडबैक और सुझाव भी दे सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिबिन सी ने कहा कि वह पिछले सेशन की तरह इस बार भी वोटरों के सवालों का मौके पर ही जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की तरफ से अपने सवाल या सुझाव 17 मई  सुबह 11 बजे  से पहले सीईओ पंजाब के फेसबुक, इंस्टाग्राम या एक्स हैंडलों के जरिये भी भेजे जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed