फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Century Cricket Academy won by eight wickets

सेंचुरी क्रिकेट अकादमी को आठ विकेट से मिली जीत

Sat, 19 Jun 2021 02:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Century Cricket Academy won by eight wickets
चंडीगढ़। अंडर-19 दिनेश वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सेंचुरी क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ ने चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी-ए टीम को 8 विकेट से हरा दिया। यह लीग मुकाबला आईवीसीए क्रिकेट मैदान डेराबस्सी में खेला गया। टूर्नामेंट में ट्राइसिटी की क्रिकेट टीमें शिरकत कर रही हैं। मैच में पहले खेलते हुए चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी-ए टीम ने 39.1 ओवर में कुल 144 रन बनाए। अभिनव ने 31 रन, साहिल ने 28 रन, युवराज ने 20 , तनमय ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में संस्कार ने 18 रन देकर 2 विकेट, समर कुमार ने 28 रन देकर 2 विकेट, अमन गर्ग ने 24 रन देकर 2 विकेट, अंशुल नेगी ने 23 रन देकर एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंचुरी क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ ने 11.5 ओवर में कुल 2 विकेट पर 149 रन बनाकर मैच केा जीत लिया। टीम से गुरनीत सिंह ने 68 रन, अक्षित राणा ने 56 रन और वैभव ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी में चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी-ए टीम से तन्मय ने 34 रन देकर एक विकेट चटकाया। मैच में गुरनीत सिंह को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed