फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central Team Reached Ropar To Assessing Of Flood Damage

बाढ़ से पंजाब को हुआ 1219.23 करोड़ का नुकसान, केंद्रीय टीम ने किया रोपड़ का दौरा

Fri, 13 Sep 2019 12:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Central Team Reached Ropar To Assessing Of Flood Damage
रोपड़ पहुंची केंद्रीय टीम - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय टीम ने पंजाब का दौरा कर यहां बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। राज्य सरकार के अधिकारियों ने टीम को 1219.23 करोड़ के नुकसान की रिपोर्ट सौंपी है। गृह विभाग के संयुक्त सचिव अनुज शर्मा की अगुवाई में आई सात सदस्यीय टीम ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में पंजाब के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


पंजाब के विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू ने उन्हें बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में बताया। साथ ही सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन के संबंध में उठाए कदमों की जानकारी दी। सिद्धू ने बताया कि बाढ़ के दौरान पंजाब को 1219.23 करोड़ का नुकसान हुआ है। सतलुज, ब्यास और रावी के किनारों के साथ लगते जिलों नवांशहर, रोपड़, जालंधर, कपूरथला, फिरोजपुर, लुधियाना, मोगा, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


सीएम के विशेष प्रमुख सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने बिना देरी किए बड़े स्तर पर राहत कार्य शुरू कर दिया था। बाढ़ पीड़ितों की जान-माल की सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। पीड़ितों के पुनर्वास को भी तत्काल कदम उठाए गए। उन्होंने किसानों को हुए नुकसान के मद्देनजर केंद्रीय टीम से आर्थिक सहायता की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त सचिव शर्मा ने पंजाब सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। टीम में कृषि, प्रबंधन, जल शक्ति, ग्रामीण विकास समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल थे। मीटिंग में अतिरिक्ति मुख्य सचिव विश्वजीत खन्ना, प्रमुख सचिव सर्वजीत सिंह, सचिव जसप्रीत तलवाड़, हुसन लाल, कुमार राहुल व आरके कौशिक और रोपड़ के डिवीजनल कमिश्नर राहुल तिवारी भी मौजूद थे।

ऐसे हुआ नुकसान
केंद्रीय टीम को दिए मांग पत्र में पंजाब ने 1219.23 करोड़ का अनुमानित नुकसान दिखाया गया है। जिसमें बाढ़ प्रभावित जिलों के डिप्टी कमिश्नरों द्वारा 66.07 करोड़, बिजली विभाग द्वारा 5.37 करोड़, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) द्वारा 172.83 करोड़, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 38.72 करोड़, विकास विभाग द्वारा 577.7 करोड़, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 72.64 करोड़, स्थानीय निकाय विभाग द्वारा 57.07 करोड़, पशु पालन विभाग द्वारा 23.45 करोड़, जल स्रोत विभाग द्वारा 202.54 करोड़ और वाटर सप्लाई और सैनिटेशन विभाग द्वारा 2.84 करोड़ रुपये की रिपोर्ट पेश की गई है।

बुधकी नदी के टूटे बांध के अलावा श्री आनंदपुर साहिब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

केंद्रीय टीम ने बाढ़ के दौरान प्रदेश में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पहुंची है। टीम की ओर से चंडीगढ़ में माल विभाग के स्पेशल चीफ सचिव केएस सिद्दू के साथ बैठक करने के बाद स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया गया। साथ ही यहां हुए नुकसान का जायजा लिया गया। केंद्रीय टीम सबसे पहले रोपड़ के गांव खैराबाद में पहुंची और बुधकी नदी के टूटे बांध का जायजा लिया। इस दौरान केंद्रीय टीम की अगुवाई कर रहे केंद्र सरकार के गृह मामलों के ज्वाइंट सेक्रेटरी अनुज शर्मा ने ग्रामीणों से बातचीत कर नुकसान के बारे में पूछा। 

ग्रामीणों ने केंद्रीय टीम को बाढ़ का कारण नदी में लंबे समय से सफाई न होना बताया। टीम यहां पर कुछ मिनटों के लिए रुकी। इसके बाद केंद्रीय टीम की ओर से श्री आनंदपुर साहिब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया गया। इस दौरान टीम ने गांव लोधीपुर के टूटे बांध का भी जायजा लिया। साथ ही गांव चंदपुर, बुर्ज और हरसा बेला का भी दौरा किया गया। टीम द्वारा भाखड़ा बांध से सतलुज दरिया में छोड़े गए पानी से फसलों और मवेशियों के नुकसान का जायजा भी लिया गया। टीम की ओर से प्रभावित गांवों में हुए स्कूलों के नुकसान को भी देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed