फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unlock 2 Guidelines in Chandigarh News: Central government issued guidelines regarding unlock 2.0

Unlock 2.0 Guidelines: नई गाइडलाइंस जारी, चंडीगढ़ में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, यहां पढ़ें

Tue, 30 Jun 2020 12:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Jun 2020 12:57 AM IST
सार

  • खुल सकती है सेक्टरों की अपनी मंडी, मिल सकती है होटलों में शराब परोसने की मंजूरी 
  • केंद्र सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, एडवाइजर बोले- चंडीगढ़ करेगा फॉलो

विज्ञापन
Unlock 2 Guidelines in Chandigarh News:  Central government issued guidelines regarding unlock 2.0
चंडीगढ़। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चंडीगढ़ एक जुलाई से अनलॉक 2.0 का आगाज हो जाएगा। सोमवार को केंद्र सरकार ने अनलॉक 2.0 को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए। चंडीगढ़ के एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा है कि प्रशासन केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का पालन करेगा। इसके तहत अब शहर में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान लोगों के बाहर निकलने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। अनलॉक 2.0 की अवधि 31 जुलाई तक रहेगी।

विज्ञापन


प्रशासन अपने स्तर पर शहरवासियों को अनलॉक 2.0 में कई तरह की रियायतें देने पर विचार कर रहा है। अनलॉक के अगले चरण में पंजाब की तर्ज पर होटल आदि में शराब परोसने की मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा रेस्टोरेंट के खुलने के समय को भी बढ़ाया जा सकता है। सेक्टरों की अपनी मंडी को भी खोलने की मंजूरी दी जा सकती है। हालांकि इस पर फैसला प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ होने वाली अगली बैठक में लिया जाएगा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अनलॉक 2.0 में रोजगार को बढ़ाने के लिए नए कदम उठाए जाएंगे। स्किल मैपिंग पर काम हो सकता है। इस दौरान इंडस्ट्री को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जाएगा। इंडस्ट्री मालिकों से कहा जाएगा कि जितना हो सके, लोकल लेबर को रखें। लॉन्ग रूट पर बंद की गई सीटीयू की बसों को फिर से चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनलॉक 2.0 में क्या-क्या बंद रहेगा और क्या खुलेगा?

  • स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।
  • ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग की अनुमति जारी रहेगी।
  • लोग अभी अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा नहीं कर सकेंगे।
  • सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, बार, असेंबली हॉल आदि बंद रहेंगे।
  • सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य और अन्य बड़े कार्यक्रम अभी नहीं होंगे।

नाइट कर्फ्यू

  • रात का कर्फ्यू जारी रहेगा लेकिन आवश्यक गतिविधियों के लिए छूट रहेगी।
  • अब नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed