{"_id":"6834d6e22f66286a9b096eb3","slug":"central-government-and-university-should-give-affidavit-on-pu-senate-election-high-court-chandigarh-news-c-16-pkl1066-720836-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सीनेट चुनाव पर केंद्र सरकार व यूनिवर्सिटी हलफनामा दे : हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू सीनेट चुनाव पर केंद्र सरकार व यूनिवर्सिटी हलफनामा दे : हाईकोर्ट
Tue, 27 May 2025 02:32 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Tue, 27 May 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट का चुनाव जल्द करवाने की मांग पर दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पीयू और केंद्र सरकार को हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। एडवोकेट वैभव वत्स ने याचिका दायर करते हुए बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट का कार्यकाल पिछले अक्टूबर में खत्म हो चुका है, बावजूद इसके अभी तक यह चुनाव नहीं करवाए गए हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी एक्ट के नियमों के तहत सीनेट का कार्यकाल खत्म होने से पहले यह चुनाव करवा लिए जाने चाहिए थे, लेकिन अभी तक यह पता ही नहीं चल रहा है कि चुनाव कब होंगे।
पीयू की सीनेट यूनिवर्सिटी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था होती है और उसकी गैर मौजूदगी में कई बड़े पॉलिसी संबंधी फैसले नहीं लिए जा सकते। अब सीनेट का कार्यकाल खत्म हो चुका है, जिसके कारण पीयू का कामकाज प्रभावित हो रहा है। याचिकाकर्ता ने सीनेट के चुनाव कराने और जब तक चुनाव नहीं हो जाते तब तक पीयू का रोजाना का कामकाज देखने के लिए पीयू के 10 सीनियर मोस्ट प्रोफेसरों की एक बॉडी नियुक्त करने की भी मांग की है। याचिकाकर्ता ने पीयू के वीसी सहित रजिस्ट्रार और अन्य सभी को रिप्रजेंटेशन भी दी थी, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, लिहाजा अब याचिकाकर्ता ने सीनेट के चुनाव जल्द से जल्द करवाने की मांग को लेकर जनहित याचिका दाखिल कर दी है।