फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Center government asked Punjab government to review safety of RSS chief  

सिंघु बॉर्डर पर मिली थी आरएसएस प्रमुख को धमकी, अब पंजाब को करनी होगी सुरक्षा की समीक्षा 

Sat, 27 Feb 2021 12:34 PM IST
निवेदिता वर्मा हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Feb 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
Center government asked Punjab government to review safety of RSS chief  
केंद्र ने पंजाब से मोहन भागवत की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा है। - फोटो : अमर उजाला

किसान आंदोलन के दौरान लाल किला हिंसा को लेकर गंभीर हुई केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे पंजाब के किसानों को एक बार फिर निशाने पर ले लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर राज्य में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने को कहा है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने इसके लिए राज्य सरकार को सिंघु बार्डर पर 28 जनवरी को निहंगों के बयानों का हवाला दिया है, जिसमें गृह मंत्रालय का कहना है कि निहंग द्वारा आरएसएस प्रमुख को सीधे तौर पर धमकियां दी गई थीं।
विज्ञापन



हालांकि, गृह मंत्रालय ने इसी पत्र के तहत हरियाणा और महाराष्ट्र सरकारों से भी मोहन भागवत की सुरक्षा की अपने राज्यों में समीक्षा करने को कहा है। पंजाब की मुख्य सचिव और पंजाब पुलिस के डीजीपी को भेजे पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के परामर्श से गृह मंत्रालय द्वारा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा की समीक्षा की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, 28-29 जनवरी की रात को सिंघु बार्डर पर निहंगों ने एक वीडियो के जरिए भड़काऊ बयान जारी कर आरोप लगाया था कि सिंघु बार्डर पर किसानों के आंदोलन को ध्वस्त करने के लिए आरएसएस ने 28 जनवरी को अपने स्वयंसेवकों को भेजा था। प्रदर्शन स्थल को खाली कराने के किसी भी प्रयास के खिलाफ हिंसक रूप से प्रतिशोध लिया जाएगा। 

निहंगों के बयान में आरएसएस प्रमुख को चेतावनी दी गई थी कि किसानों के प्रदर्शन स्थल पर आरएसएस के वॉलंटियर भेजने की कोई भी कोशिश हिंसा को बढ़ावा दे सकती है। पत्र में कहा गया है कि उक्त स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य में आरएसएस प्रमुख की सुरक्षा की समीक्षा कर सभी उचित व आवश्यक कदम उठाए जाएं। 

पंजाब में आरएसएस पर हमलों का है लंबा इतिहास
पंजाब में आतंकवाद के दौर से आरएसएस के नेता और वॉलंटियर आतंकियों और कट्टरपंथियों के निशाने पर रहे हैं। राज्य में इस समय आरएसएस की करीब 900 शाखाएं चलती हैं, जिनमें से 30 पाक सीमा के सटे जिलों में कार्यरत हैं।

प्रदेश में आरएसएस पर पहला बड़ा हमला आतंकवाद के दौर में, मोगा में 25 जून, 1989 को हुआ था। तब नेहरू पार्क (अब शहीदी पार्क) में आरएसएस की शाखा पर आतंकियों ने हमला कर 25 स्वयंसेवकों को मार डाला था। इसके बाद आरएसएस के नेताओं और अन्य हिंदू संगठनों के नेताओं की कड़ी सुरक्षा के दावों के बावजूद पंजाब में इन पर हमले होते रहे और नेताओं की हत्याएं जारी रहीं। 

आरएसएस की ही एक शाखा राष्ट्रीय सिख संगत के तत्कालीन अध्यक्ष रुलदा सिंह की 29 जुलाई, 2009 को आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। जनवरी 2016 में लुधियाना में आरएसएस के सचिव नरेश कुमार पर आतंकी हमला हुआ, लेकिन इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ।

इस हमले का आरोप बब्बर खालसा इंटरनेशनल पर लगा, जिसके सात सदस्यों को पुलिस ने 26 सितंबर 2017 को लुधियाना से ही गिरफ्तार किया था। फरवरी 2016 में लुधियाना के किदवई नगर में आरएसएस शाखा पर फायरिंग हुई, लेकिन संयोगवश कोई कार्यकर्ता घायल नहीं हुआ। इनके अलावा पंजाब में कई हिंदू संगठनों के नेताओं पर भी लगातार आतंकी हमले होते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed