{"_id":"673dfdd6d28f6d37730dc3ef","slug":"cell-will-be-formed-to-help-mlas-in-legislative-work-chandigarh-news-c-16-pkl1010-567365-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विधायी कामकाज में विधायकों की मदद के लिए गठित होगा सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विधायी कामकाज में विधायकों की मदद के लिए गठित होगा सेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने दी जानकारी, कहा- प्रशिक्षण शिविर भी लगेगा
चंडीगढ़। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि विधायकों के विधायी कामकाज में मदद के लिए सेल प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। वहीं, अन्य बारीकियों का अध्ययन करने के लिए लोकसभा और दूसरे राज्यों की विधान सभाओं का विधायकों के साथ दौरा किया जाएगा। उन्होंने कहा, 15वीं हरियाणा विधान सभा के पहले सत्र की कुल पांच बैठकों में 26 घंटे 19 मिनट कार्यवाही चली। पहली बार पहुंचे 40 में से 34 विधायकों ने सत्र में अपनी भागीदारी दर्ज करवाई।
कल्याण ने बताया, 13 व 14 नवंबर को इस अभिभाषण पर 11 घंटे 50 मिनट चर्चा हुई, जिसमें कुल 69 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस चर्चा में भाग लेने वालों में 34 विधायक पहली बार चुनकर आए हैं, जो 3 घंटे 50 मिनट राज्यपाल अभिभाषण पर बोले। इन सदस्यों ने छह से 13 मिनट तक का समय बोलने के लिए लिया। इस चर्चा का मुख्यमंत्री ने दो घंटे 27 मिनट में जवाब दिया। उन्होंने बताया, सत्र में कुल 13 विधेयक पारित किए गए। इन विधेयकों पर पांच घंटे दो मिनट चर्चा हुई। बिलों में संशोधन के लिए भी पहली बार चुनकर आए सदस्यों की ओर से चार सूचनाएं प्राप्त हुईं और उन पर चर्चा हुई है। पुराने सदस्यों की ओर से अनेक प्रकार के सुझाव भी पेश किए, जिन पर सदन में सकारात्मक चर्चा की गई। सत्र में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के लिए स्वीकार की गई सात सूचनाओं में से चार नवनिर्वाचित सदस्यों की रही। विस अध्यक्ष ने कहा कि इस पांच दिवसीय सत्र के दौरान उनकी ओर से पांच प्रावधान और टिप्पणी दी। सत्र के अंतिम दिन राज्य गीत के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में विधायक गीता भुक्कल, विनोद भ्याणा, बलवान सिंह दौलतपुरिया और आदित्य देवीलाल को शामिल किया गया है। कल्याण ने बताया, ड्यूटी पर आने वाले विभिन्न विभागों के करीब 500 कर्मचारियों के लिए पहली बार भोजन की व्यवस्था की गई।
सत्र में नहीं आने पर विधायक करते हैं सूचित
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बताया जो विधायक सत्र में किसी कारण नहीं पहुंच पाते हैं, वे इस बारे में सूचित करते हैं। यह जवाब उन्होंने विनेश फोगाट समेत छह विधायकों के सत्र में शामिल होने पर पूछे गए सवाल पर जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि दूरभाष के माध्यम से भी सूचित करने का प्रावधान है।