वर्ल्डकप फाइनल से पहले सेलिब्रिटी क्रिकेट का रोमांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्डकप फाइनल से एक दिन पहले आपके पसंदीदा फिल्म स्टार स्टेडियम में चौके छक्के मारते नजर आएंगे। टिकट का मूल्य मात्र 200 रुपये है।
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) का ये ये मुकाबला चंडीगढ़ के क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में 28 मार्च को पंजाब के शेर और मुंबई की टीमों के बीच मुकाबला होगा। यह मैच टी-20 आधार पर होगा।
दोनों टीमों में पॉलीवुड और बॉलीवुड के सितारे शामिल होंगे। सीसीएल में शामिल होने वाली ‘पंजाब के शेर’ 9वीं टीम हैं। सिटी में 28 मार्च को होने वाले सीसीएल के मैच के प्रशंसकों के टिकट खरीदने का इंतजार खत्म होने जा रहा है।
इस मैच के लिए सोमवार (23 मार्च) को टिकटों की ब्रिकी शुरू हो जाएगी। मैच की टिकट की कीमत 200 प्रति व्यक्ति है।
यहां मिलेंगी सीसीएल की टिकट
1. क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16
2. हॉट मिल्यिन आउटलेट
3. ओवन फ्रेश आउटलेट
4. गेस्तो कैफे सेक्टर-7
5. सन्नी कर्ल एंड कर्ल सेक्टर-10