फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जज्बे को सलामः बिना आंखों की रोशनी, इन छात्रों ने किया 10वीं की परीक्षा में कमाल, प्रेरक है कहानी

Tue, 07 May 2019 01:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 May 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th result ,Blind students did good performance in CBSE 10th class exam
सीबीएसई 10 वीं का परिणाम घोषित

सामान्य बच्चों की तरह इनके पास दृष्टि नहीं है, लेकिन आगे बढ़ने की ललक ने दृष्टिहीन बच्चों में हिम्मत जगाई है। आज इन्ही बच्चों ने दसवीं की परीक्षा में बेहतरीन अंक लेकर दिखा दिया कि वह भी किसी से कम नही हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर- 26 स्थित ब्लाइंड स्कूल के अमृतपाल सिंह, जशनप्रीत कौर, अनीता और वृंद्रा ने अच्छे अंक लेकर अपने माता-पिता और टीचर का नाम रोशन किया। इनमें अमृतपाल सिंह 88.8 प्रतिशत अंक और जश्नप्रीत कौर 88.8 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।

CBSE 10th result ,Blind students did good performance in CBSE 10th class exam
छात्र अमृतपाल सिंह

टीचिंग में बनाना चाहते हैं करियर
अमृतपाल सिंह ने दसवीं कक्षा के बोर्ड पेपर में 88.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने 500 में कुल 444 अंक लिए। इनके पिता बलदेव सिंह चंडीगढ़ पुलिस में एएसई हैं और मां रणजीत कौर हाउस वाइफ। मां ने बताया कि स्कूल में मिलने वाले काम को घर में आकर रोजाना करता है। इसके अलावा सारा दिन बस पढ़ाई में लगा रहता है। पढ़ाई से अमृतपाल को इस कदर लगाव हो गया कि अब वह आगे चलकर टीचिंग लाइन में करियर बनाना चाहते हैं।

CBSE 10th result ,Blind students did good performance in CBSE 10th class exam
छात्रा जश्नप्रीत कौर
म्यूजिक टीचर बनकर कमाना चाहती हैं नाम 
जश्नप्रीत कौर ने दसवीं कक्षा में 88.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने 500 में कुल 544 अंक हासिल किए। जशनप्रीत कौर नवांशहर की रहने वाली है। इनके पिता सोमनाथ की मेडिकल की दुकान है और मां मंजीत कौर मेडिकल लाइन में काम करती हैं। जशनप्रीत कौर को म्यूजिक से काफी लगाव है। वह म्यूजिक टीचर बनना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE 10th result ,Blind students did good performance in CBSE 10th class exam
अपनी बहन के साथ छात्रा अनीता

बैंक ऑफिसर बनने की तमन्ना  
अनीता ने 86.3 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।  500 में से कुल 434 अंक किए और दूसरे स्थान पर रहीं। इनके पिता जीरकपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करते हैं और मां दिव्या हाउस वाइफ हैं। अनीता ने बताया कि वह बचपन से ब्लाइंड है। सेक्टर- 26 स्थित ब्लाइंड स्कूल में पढ़ती हैं। वह आगे चलकर बैंक में ऑफिसर के तौर पर काम करना चाहती हैं। 

विज्ञापन
CBSE 10th result ,Blind students did good performance in CBSE 10th class exam
छात्रा वृंदा

कंप्यूटर टीचर बनने की ख्वाहिश  
वृंद्रा ने 86 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह 500 में से कुल 430 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही। वृंद्रा हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली हैं। इनके पिता विजय कुमार दुकानदार और मां शिंदर कौर गृहिणी हैं। वृंद्रा ने बताया कि वह पहली कक्षा से ही सेक्टर-26 स्थित ब्लाइंड स्कूल में भर्ती हुई और यहीं से दसवीं कक्षा की पढ़ाई की। वह कंप्यूटर टीचर बनना चाहती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed