फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI seeks all records connected with AJL and plot allotment scam case from hisar

नेशनल हेराल्ड प्लॉट आवंटन केस की जांच की आंच हिसार तक पहुंची, बड़ी कार्रवाई

Wed, 10 May 2017 02:23 PM IST
राजेश सैनी/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
राजेश सैनी/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Wed, 10 May 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
CBI seeks all records connected with AJL and plot allotment scam case from hisar
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हेराल्ड के स्वामित्व वाली एसोसिएट जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को प्लाट दोबारा आवंटित करने के मामले की जांच की आंच हिसार तक पहुंच गई है। पूर्व सीएम हुड्डा के समय में सेक्टर 27-28 में भी प्लॉटों की अलॉटमेंट जारी की गई थी। उस वक्त जारी किए गए सभी प्लॉटों से जुड़ी 69 फाइलें सीबीआई ने मंगवाईं हैं।
विज्ञापन


हुडा अधिकारियों ने यह फाइलें सीबीआई को देने के लिए मुख्यालय पंचकूला भेजी हुई हैं। सीबीआई इन फाइलों को खंगाल रही है। इधर, पूर्व सीएम हुड्डा पर शिकंजा कसता देख हुडा अधिकारियों के चेहरों का रंग भी बदलता दिख रहा है। मामले को लेकर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


हुड्डा के सीएम रहते यहां भी हुई थी अलॉटमेंट जारी            
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सीएम रहते वर्ष 2008 में यहां भी यहां प्लॉट आवंटन किए गए थे। सीबीआई ने पंचकूला के औद्योगिक प्लॉट के आवंटन को जांच में शामिल किया है। वर्ष 2008 में हुडा ने सेक्टर 29-28 के 69 प्लॉट मालिकों को अलॉटमेंट जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच जारी, नहीं आईं फाइलें

CBI seeks all records connected with AJL and plot allotment scam case from hisar
पूर्व सीएम हुड्डा - फोटो : amar ujala
हुडा अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मुख्यालय के माध्यम से 14 जुलाई वर्ष 2016, यानी पिछले साल 69 प्लॉटों की फाइलें मंगवाई थीं। इन फाइलों को सीबीआई बारीकी से जांच कर रही है कि ये किन लोगों के नाम अलॉटमेंट है। इनमें कहीं पूर्व सीएम के रिश्तेदार या अन्य कोई नजदीकी तो नहीं। फाइलें तब से लेकर अब तक वापस नहीं भेजी गई हैं।

प्लॉट आवंटियों से भी हो सकती है पूछताछ            
जांच के घेरे में आए 69 प्लॉट मामले में आवंटियों से भी पूछताछ हो सकती है। हालांकि यह जांच के बाद तय हो पाएगा कि इसमें घोटाला हुआ है या नहीं। अगर कहीं सीबीआई को अंदेशा लगा तो आवंटियों को भी पूछताछ में शामिल किया जाएगा।
       
 सेक्टर 27-28 की 69 फाइलें मुख्यालय भेजी गई थीं। ये फाइलें सीबीआई ने जांच के लिए मंगवाई थीं। अभी तक फाइलें वापस नहीं आई हैं।
- सुमित कुमार, इस्टेट ऑफिसर हुडा हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed