{"_id":"61cf1b68c18f32266e3bea42","slug":"cbi-registered-a-case-against-a-private-company-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"1626 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी: चंडीगढ़ की कंपनी के निदेशकों के खिलाफ केस, 12 स्थानों पर सीबीआई ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1626 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी: चंडीगढ़ की कंपनी के निदेशकों के खिलाफ केस, 12 स्थानों पर सीबीआई ने मारा छापा
Fri, 31 Dec 2021 08:32 PM IST
ajay kumar
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 31 Dec 2021 08:32 PM IST
सार
सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामले में चंडीगढ़ की एक कंपनी के निदेशकों व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने 12 स्थानों पर छापे भी मारे हैं।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 1,626.74 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के आरोप में चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी और उसके निदेशकों समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 12 स्थानों पर छापा मारा। सीबीआई ने यह कार्रवाई सेंट्रल ऑफ इंडिया व अन्य बैकों की शिकायत पर की है।
विज्ञापन
सीबीआई ने कंपनी के निदेशकों, गारंटरों और अज्ञात लोक सेवकों व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी दवाओं के निर्माण में लगी है। आरोप है कि कंपनी के निदेशकों व अन्य ने जाली दस्तवेजों के आधार पर बैंकों के संघ से लगभग 1626.74 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
सीबीआई कहना है कि आपराधिक साजिश, जालसाजी व जाली दस्तावेजों का उपयोग कर ऋण राशि का लाभ उठाया और उसके बाद इसे डायवर्ट किया। शुक्रवार को सीबीआई ने चंडीगढ़, पंचकूला, लुधियाना, फरीदाबाद और दिल्ली समेत 12 स्थानों पर आरोपियों के कार्यालय, आवासीय परिसरों में तलाशी ली, जिसमें दस्तावेज, लेख और लगभग 1,58,96,000 रुपये की नकद राशि बरामद हुई।
विज्ञापन
Central Bureau of Investigation has registered a case against a private company in Chandigarh & others including its directors on allegations of bank fraud of Rs 1,626.74 crores and conducted searches.
— ANI (@ANI) December 31, 2021