फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI raid on immigration office in Machhiwara Sahib

Khanna News: माछीवाड़ा साहिब में इमीग्रेशन दफ्तर पर सीबीआई की दबिश, दस्तावेजों को कब्जे में लिया

Wed, 28 Jun 2023 11:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Jun 2023 11:34 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार जगदंबे इंटरनेशनल सर्विस इमीग्रेशन के नाम से यह दफ्तर चलाया जा रहा है। इसके मालिक का नाम बलविंदर सिंह है। बताया जा रहा है कि वह इस समय देश में नहीं है। सीबीआई की टीम मालिक के घर पर गई थी, वहां पर भी पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
CBI raid on immigration office in Machhiwara Sahib
CBI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बुधवार सुबह दिल्ली से आई सीबीआई टीम ने माछीवाड़ा साहिब में एक इमीग्रेशन दफ्तर पर दबिश दी। इस दौरान अधिकारियों ने कुछ जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। यह मामला कुछ साल पहले का बताया जा रहा है। सीबीआई अधिकारी ने सिर्फ इतना ही कहा की हम किसी पुराने मामले में हम यहां पर पहुंचे हैं। जांच पूरी होने तक कुछ नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इमीग्रेशन दफ्तर चलाने वाले बच्चों को कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और इंग्लैंड आदि देशों में भेजने का काम करते हैं। पीआर का काम भी ज्यादा है। डीएसपी समराला वरियाम सिंह का कहना है कि यह दबिश दिल्ली सीबीआई ने दी गई। उन्होंने सहयोग की मांग की है। इसलिए इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जगदंबे इंटरनेशनल सर्विस इमीग्रेशन के नाम से यह दफ्तर चलाया जा रहा है। इसके मालिक का नाम बलविंदर सिंह है। बताया जा रहा है कि वह इस समय देश में नहीं है। सीबीआई की टीम मालिक के घर पर गई थी, वहां पर भी पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed