फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cat-4 flats of Indira Colony are not being sold, Housing Board will reduce the price by 10%

Chandigarh News: नहीं बिक रहे इंदिरा कॉलोनी के कैट-4 फ्लैट, हाउसिंग बोर्ड 10 फीसदी कम करेगा दाम

Sun, 04 Jun 2023 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Cat-4 flats of Indira Colony are not being sold, Housing Board will reduce the price by 10%
चंडीगढ़। कई नीलामी के बाद भी चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड इंदिरा कॉलोनी के कैटेगरी-4 के ज्यादातर फ्लैट्स को बेचने में असफल रहा है। अब हाउसिंग बोर्ड ने फैसला किया है कि वह इन फ्लैट्स के दाम को 10 फीसदी कम करेगा। बोर्ड की तरफ से अगले कुछ दिनों में दोबारा से इन फ्लैट्स को बेचने के लिए ई टेंडर किया जाएगा, जिसमें लोग बोली लगा सकेंगे। इंदिरा कॉलोनी के कैटेगरी-4 के यह फ्लैट एक बेडरूम सेट हैं, जो वर्ष 1992 में बनाए गए थे। फ्लैट्स का एरिया 548 से 561 स्क्वायर फीट है। हाउसिंग बोर्ड इन फ्लैट्स को बेचने के लिए कई बार नीलामी भी कर चुका है। मई महीने में हुई नीलामी में हाउसिंग बोर्ड ने एक फ्लैट का आरक्षित मूल्य 24.90 लाख से 26 लाख रुपये तक रखा था, लेकिन नीलामी में खरीदार नहीं मिले इसलिए अब बोर्ड ने आरक्षित मूल्य को 10 फीसदी और कम करने का फैसला लिया है। बोर्ड का मानना है कि फ्लैट्स के दाम कम होने से ज्यादा लोग आकर्षित होंगे। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि चंडीगढ़ में रहने का सपना देखने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छा मौका है। बता दें कि बोर्ड लगातार अपनी खाली पड़ी संपत्तियों की ई-टेंडरिंग करने में लगा हुआ है। 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि जो भी आरक्षित मूल्य तय किया गया है, उसके अनुसार सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को ही मकान बेचा जा जाएगा।
विज्ञापन


लीज होल्ड संपत्तियों के लिए नहीं मिल रहे खरीदार
लीज होल्ड संपत्तियों की नीलामी में सीएचबी को खरीदार नहीं मिल रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड ने 31 मई को आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों को बेचने के लिए किए गए टेंडर की बिड खोली थी। इसमें 88 लीज व्यावसायिक होल्ड संपत्तियों में से एक भी संपत्ति को खरीदने के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। सीएचबी ने फ्री होल्ड आवासीय और लीज होल्ड व्यावसायिक की कुल 123 संपत्तियों को बेचने के लिए ई-टेंडर किया था। बोर्ड सिर्फ दो आवासीय संपत्तियों को ही बेच पाया है। इन संपत्तियों का कुल आरक्षित मूल्य 1.23 करोड़ रुपये था, जिनको बेचने से सीएचबी को 1.26 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसमें सेक्टर-51 का टू बेडरूम फ्लैट 98.50 लाख रुपये में बिका है। इसका आरक्षित मूल्य 95.34 लाख रुपये था। वहीं, सेक्टर-26-ई ईडब्ल्यूएस फ्लैट 28.35 लाख रुपये में में बिका है। इसका आरक्षित मूल्य 28.25 लाख रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed