फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cashless Chandigarh, private schools, will now digitally, schools fee

कैशलेस चंडीगढ़: प्राइवेट स्कूलों में भी अब डिजिटल तरीके से जमा होगी फीस

Thu, 01 Dec 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Dec 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
Cashless Chandigarh, private schools, will now digitally, schools fee
डिजिटल मोड से पेमेंट शुरू करने के दिए निर्देश
शहर के सभी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में फीस अब ऑनलाइन और डिजिटल मोड से जमा होगी। नोटबंदी के असर को देखते हुए यूटी प्रशासन ने इस संबंध में सभी प्राइवेट स्कूलों को ई-पेमेंट सिस्टम शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


आगामी सत्र से प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों की ट्यूशन और बस फीस सहित अन्य भुगतान ई-पेमेंट से होगा। अमर उजाला ने 29 नवंबर के अंक में दाखिले के समय अभिभावकों को नोटबंदी से आने वाली दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया था। 
विज्ञापन


बुधवार स्कूलों में डिजिटल मोड शुरू करने को लेकर चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शहर के सभी प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों के साथ मीटिंग की। इस मौके पर एडवाइजर परिमल राय, डिप्टी कमिश्नर अजीत बालाजी जोशी, शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह और डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रुबिंदरजीत सिंह बराड़ भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बदनौर ने दिए प्लास्टिक मनी को प्रमोट करने के निर्देश

Cashless Chandigarh, private schools, will now digitally, schools fee
कैशलैस
एडवाइजर ने इस मौके पर कैशलेस पेमेंट के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्लास्टिक मनी को लेकर शहर के स्कूल और अन्य विभागों में प्रयोग के बारे में बताया। 

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने निर्देश दिए की स्कूल भी पेमेंट के लिए प्लास्टिक मनी को प्रमोट करें। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों के दो शिक्षक और एक स्टूडेंट को इस संबंध में ट्रेनिंग दी जाएगी।

सभी स्कूलों को जिला शिक्षा अधिकारियों को शिक्षक और स्टूडेंट की लिस्ट भेजनी होगी। ट्रेनिंग के बाद ये मास्टर ट्रेनर सभी स्कूलों में ई पेमेंट के बारे में टीचर्स, स्टॉफ और स्टूडेंट्स को जागरूक करेंगे। ट्रेनिंग प्रोग्राम में फाइनेंस एक्सपर्ट और बैंकों को भी जोड़ा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed