फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case of grabing claim amount by showing death of cancer patients by accident

दो लाख लेकर चिकित्सक बनाता था हादसे में मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, ऐसे खुला राज

Wed, 24 Apr 2019 08:11 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Apr 2019 08:11 AM IST
विज्ञापन
Case of grabing claim amount by showing death of cancer patients by accident
सांकेतिक तस्वीर

कैंसर रोगियों का बीमा कराकर मरने के बाद सड़क हादसा दिखाकर क्लेम राशि हड़पने के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपियों से पूछताछ और एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि सोनीपत के सिविल अस्पताल के चिकित्सक अंबुज जैन ने गिरोह के लिए वर्ष 2017 से अब तक 40 कैंसर मरीजों की मौत के बाद हादसे में मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाई थी।

विज्ञापन


मौत का सौदा करने वाला गिरोह चिकित्सक को हादसे में मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने के लिए डेढ़ से दो लाख रुपये देता था। चिकित्सक एसटीएफ की गिरफ्त से बाहर है। एक दिन पहले गिरफ्तार सिविल अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर प्रदीप ने ही चिकित्सक को गिरोह से मिलवाया था।
विज्ञापन


बता दें कि भारती एक्सा बीमा कंपनी की फ्राड एेंड इनवेटिगेशन यूनिट के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट अमन बेदी की शिकायत पर सोनीपत एसटीएफ ने गिरोह के सरगना पवन, मोहित और विकास खर्ब को काबू किया था। इस मामले में सोमवार रात एसटीएफ ने सिविल अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर रोहट निवासी प्रदीप और पीजीआई कर्मचारी भगवतीपुर रोहतक निवासी प्रमोद को काबू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी आरोप लगाए

एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया है कि चिकित्सक अगर किसी केस में खुद पोस्टमार्टम नहीं कर पाता था तो वह उस केस के चिकित्सक को तय रुपये से कुछ रुपये अपने पास रख कर बाकी उसे दे देता था। कंप्यूटर ऑपरेटर को हर केस में 20 से 25 हजार रुपये मिलते थे। 

परिजनों पर शिकंजा 
कैंसर पीड़ितों की मौत के बाद उसे हादसा दिखाने में कैंसर पीड़ितों के परिजनों की संलिप्तता का पता लगाने के बाद उन पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। इस मामले में एसटीएम ने करनाल के गांव बला निवासी सुमित को गिरफ्तार किया है। सुमित ने आरोपियों से मिलकर अपने पिता के पांच बीमे करा रखे थे। एक का क्लेम ले चुका है। प्रत्येक बीमा 20 से 30 लाख रुपये का बताया जा रहा है। पुलिस ने सुमित को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद सोनीपत के सिविल अस्पताल में तैनात चिकित्सक का नाम सामने आया है। आरोप है कि गिरोह के कहने पर चिकित्सक ने करीब 40 मरीजों का पोस्टमार्टम कर दुर्घटना में मौत की रिपोर्ट बनाई है। जल्द ही चिकित्सक को गिरफ्तार किया जाएगा।- सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ सोनीपत इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed