फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case of Defamation on Abhay Chautala, Dushyant Chautal by Bhupinder Singh Hooda

हुड्डा का अभय-दुष्यंत पर मानहानि का केस

Wed, 17 Sep 2014 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Sep 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
Case of Defamation on Abhay Chautala, Dushyant Chautal by Bhupinder Singh Hooda

इनेलो की चार्जशीट के जवाब में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मानहानि का नोटिस भेजा है। यह नोटिस विधायक अभय सिंह चौटाला और हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला को भेजा गया है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शिवेंद्र द्विवेदी के जरिए 11 सिंतबर को स्पीड पोस्ट से यह नोटिस भिजवाया गया। इनेलो द्वारा सीएम हुड्डा पर करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इनेलो पर कानूनी कार्रवाई के संकेत दिए थे।
विज्ञापन

हुड्डा ने चार्जशीट को निराधार बताया

Case of Defamation on Abhay Chautala, Dushyant Chautal by Bhupinder Singh Hooda

नोटिस में कहा गया है कि चार्जशीट में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। सीएम हुड्डा ने स्व. देवी लाल को तीन बार चुनाव में हराया और इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला से 2004 में सत्ता छीनकर हरियाणा के मुख्यमंत्री बने, इसलिए इनेलो ने 2014 का विधानसभा चुनाव सामने होने के कारण उनके विरुद्ध षडयंत्र रचा है।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि इनेलो सत्ता पाने के लिए यह सब कुछ कर रही है। नोटिस में हुड्डा की ओर से कहा गया है कि उनके पास एक लाख हजार करोड़ की कोई संपत्ति नहीं है।

न ही वह किसी भूमि घोटाले में संलिप्त हैं, इसलिए अभय चौटाला और दुष्यंत चौटाला या तो तुरंत आरोप सिद्ध करें या फिर नोटिस मिलने की अवधि के चार सप्ताह के अंदर लिखित तौर पर जनता के सामने माफी मांगे। ऐसा न करने पर उनके विरुद्ध सिविल व आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed