{"_id":"62d575ebe22a01202c17a880","slug":"case-filed-against-two-including-nephew-of-punjab-former-cm-channi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन: पूर्व सीएम चन्नी के भांजे समेत दो के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने समन भेजा, कुदरतदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी SIT","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन: पूर्व सीएम चन्नी के भांजे समेत दो के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने समन भेजा, कुदरतदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी SIT
Mon, 18 Jul 2022 08:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 18 Jul 2022 08:36 PM IST
सार
एसएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि जेल में बंद कुदरतदीप को कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा, जबकि दूसरे आरोपी भूपिंदर सिंह हन्नी को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सीएम चरणजीत चन्नी के साथ भूपिंदर हनी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी और उनके सहयोगी कुदरतदीप सिंह उर्फ लवी के खिलाफ साल 2017 के दौरान मलिकपुर माइनिंग क्षेत्र में अवैध खनन के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया। एसआईटी ने भूपिंदर सिंह हनी को समन भेज दिया है, जबकि कपूरथला जेल में बंद कुदरतदीप सिंह को एसआईटी मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
यह कार्रवाई दो महीने के बाद अमल में लाई गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 9 मई, 2022 को पत्र लिखकर नवांशहर के एसएसपी से 10 नवंबर, 2017 की 73 वेटमैंट स्लिपों की जानकारी साझा की थी। साथ ही ईडी ने खनन विभाग को मलिकपुर रेत खनन साइट से अवैध खनन के जरिये तय मात्रा से ज्यादा रेत निकालने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
चरणजीत चन्नी के मुख्यमंत्री रहते हुए साल 2021 के अंत में उनके भांजे हनी के मोहाली स्थित होमलैंड हाउसिंग सोसायटी पर ईडी ने छापा मारकर 9.97 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की थी। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि ईडी के पत्र के आधार पर नवांशहर के एसएसपी ने इस मामले में आगे जांच के लिए एसपी इन्वेस्टिगेशन के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
जांच के बाद एसआईटी ने भूपिंदर और कुदरतदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की। इसके बाद 18 जुलाई, 2022 को एफआईआर नंबर 73, माइनज एंड मिनरलज (विकास और नियम) एक्ट की विभिन्न धाराओं के अलावा धारा 379, 406, 420, 465, 468, 471 और 120 बी और पर्यावरण संरक्षण एक्ट की धारा 15 के तहत थाना राहों में दर्ज की गई।
चन्नी विदेश में करा रहे इलाज
अवैध खनन के मामले में भांजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने और जांच के लिए एसआईटी का गठन हो जाने से चरणजीत चन्नी की मुश्किलें बढ़ने के भी आसार हैं। फिलहाल चन्नी विदेश में इलाज कराने गए हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनके मुख्यमंत्री रहते भांजे हनी को मिली खनन की छूट को लेकर चन्नी को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।