फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   case filed against former Congress MLA Kulbir Jeera in land dispute

Punjab: जमीन विवाद में कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा पर केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

Wed, 12 Jun 2024 04:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 04:42 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को इस बार कांग्रेस ने खडूर साहिब से बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारा था। उन्हें अमृतपाल सिंह से मात मिली थी।

विज्ञापन
case filed against former Congress MLA Kulbir Jeera in land dispute
कुलबीर जीरा - फोटो : फाइल

विस्तार

फिरोजपुर थाना सदर पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक व पंजाब प्रदेश कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


कुलबीर के चाचा महिंदरजीत सिंह का गांव बगों पतनी के किसान गुरमीत सिंह के साथ आठ एकड़ जमीन को लेकर छह जून को झगड़ा हुआ था। कुछ लोग भी जख्मी हुए थे। 
पुलिस अब कुलबीर सिंह जीरा की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। 
 

गुरमीत सिंह के मुताबिक उसके भांजे गुरलाल सिंह का कुलबीर सिंह जीरा के चाचा महिंदरजीत सिंह के साथ आठ एकड़ जमीन का विवाद वर्ष 1987 से चलता आ रहा था। ये जमीन धोखे से महिंदरजीत के नाम कर दी। कब्जा गुरमीत सिंह व गुरलाल सिंह का था। अदालत से पक्का स्टे लिया हुआ था। छह जून को खेत में फसल को पानी लगाने गए थे कि आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। इसमें गुरलाल को गोली लगी और वह जख्मी हो गया। पुलिस ने कुलबीर सिंह जीरा, महिंदरजीत सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 

वहीं कांग्रेसी सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि कुलबीर सिंह जीरा पर पंजाब सरकार ने झूठा मामला दर्ज किया है। वडिंग ने कहा कि इस संबंध में फिरोजपुर की एसएसपी से बातचीत की गई है, उनका कहना है कि जांच की जाएगी। वड़िंग ने कहा कि एसएसपी की बातचीत से स्पष्ट होता है कि ये मामला पंजाब सरकार के इशारे पर कुलबीर सिंह जीरा पर दर्ज किया गया है। यदि ये मामला रद्द नहीं किया गया तो कांग्रेस एसएसपी दफ्तर के समक्ष धरना देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed