फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against food corner owner in Jalandhar

Jalandhar News: कॉमेडियन कपिल शर्मा को पराठे खिलाने वाले पर केस, जानें- क्या है पूरा मामला

Sun, 31 Dec 2023 08:57 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 31 Dec 2023 08:57 AM IST
सार

पंजाब के जालंधर में एक फूड कॉर्नर के मालिक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर धारा 188 के उल्लंघन का आरोप लगा है। कुछ दिन पहले कपिल शर्मा और उनका पूरा परिवार दुकान पर पराठे खाने आया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case filed against food corner owner in Jalandhar
कपिल शर्मा। - फोटो : फाइल

विस्तार

कॉमेडियन कपिल शर्मा को मॉडल टाउन में पराठे खिलाने वाले कारोबारी वीर दविंदर सिंह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ देर रात तक दुकान खोलने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की है। वीर दविंदर सिंह जालंधर के मॉडल टाउन में फूड कॉर्नर चलाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनका परिवार उनकी दुकान पर पराठे खाने आया था। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि दो दिन बाद जब यह बात पुलिस को पता लगी तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें एक बंद कमरे में रखकर उनके साथ काफी दुर्व्यवहार किया। वहीं, एसएचओ अजायब सिंह ने कहा कि उन्हें इलाकावासियों की तरफ से शिकायत मिली थी कि दविंदर सिंह रात 10 से 2 बजे तक पराठे बनाने का काम करता है, जो लोग इसके पास पराठे खाने आते हैं, वह काफी गंदगी फैलाते हैं। 
विज्ञापन


एसपी (मुख्यालय) ने वीर दविंदर सिंह को समझाया भी था। इसके बावजूद उसने देर रात तक पराठे बनाने का काम जारी रखा। जब पुलिसकर्मियों को उसके पास भेजा तो उसने उनके साथ गलत व्यवहार किया। इसका वीडियो भी उनके पास है। चेतावनी के बाद भी न मानने पर वीर दविंदर सिंह पर धारा 188 यानी मजिस्ट्रेट के आदेश के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed