फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car of Minister's brother collided with the bike In Haryana

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में मंत्री के भाई की कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Sat, 30 Apr 2022 12:16 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 30 Apr 2022 12:16 AM IST
सार

बिक्रमजीत सिंह की कार में कुल छह लोग सवार थे। बिक्रमजीत सिंह कार चालक की साइड में बैठे हुए थे, जबकि सुरक्षाकर्मी, पीए व अन्य कार की पिछली सीट पर सवार थे। बिक्रमजीत सिंह के अलावा कार में किसी को कोई चोट नहीं आई है। 

विज्ञापन
Car of Minister's brother collided with the bike In Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में गांव ठोल के निकट हाईवे पर खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह के भाई लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दो युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त अभिषेक निवासी बिरला मंदिर कॉलोनी थानेसर के रूप में हुई है। घायल युवक राहुल निवासी दीवान कॉलोनी पिहोवा को शाहाबाद के आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में बिक्रमजीत सिंह को भी चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार बिक्रमजीत सिंह अपनी कार में सवार होकर शाहाबाद की ओर जा रहे थे। जैसे ही गांव ठोल चौक पर वे हाईवे से गांव ओर मुड़ने लगे तो इसी दौरान उनकी कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में कार का शीशा टूटकर बिक्रमजीत सिंह के माथे में घुस गया। उन्हें गांव ठोल के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी। वहीं घायल युवक राहुल को शाहाबाद के आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक राहुल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार में सवार थे छह लोग 
बिक्रमजीत सिंह की कार में कुल छह लोग सवार थे। बिक्रमजीत सिंह कार चालक की साइड में बैठे हुए थे, जबकि सुरक्षाकर्मी, पीए व अन्य कार की पिछली सीट पर सवार थे। बिक्रमजीत सिंह के अलावा कार में किसी को कोई चोट नहीं आई है। 


पुलिस कर रही मामले की जांच 
इस्माईलाबाद थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि गांव ठोल के पास हाईवे पर दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के जरिये आदेश अस्पताल पहुंचा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घायल युवक अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed