मोहाली: लिफ्ट लेने के बहाने आईटी कंपनी के कर्मी को रोका, गोली मारकर आई-20 कार लूटी
दोनों आरोपियों की उम्र 30 साल के करीब थी और पंजाबी में बातचीत कर रहे थे। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। पुलिस ने इस मामले में सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयरपोर्ट रोड पर लिफ्ट लेने के बहाने जीरकपुर निवासी आईटी कंपनी के कर्मचारी रवि रंजन को गोली मारकर आई-20 कार लूटने का मामला सामने आया है। लुटेरे बनूड़ स्थित ज्ञान सागर अस्पताल के पास पीड़ित को हाईवे पर फेंक कर फरार हो गए। गंभीर हालत में रवि रंजन को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में सोहना थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश, लूट और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना मंगलवार सुबह चार बजे की है। चार दिन में गोली मारकर कार लूटने की यह दूसरी वारदात है।
आईटी कंपनी कर्मचारी रवि रंजन अपनी ड्यूटी खत्म कर जीरकपुर स्थित घर जा रहे थे। जब वह एयरपोर्ट रोड पर सिटी सेंटर के पास पहुंचे तो दो युवकों ने उन्हें कार रोकने का इशारा किया। रवि ने शीशा खोलकर कार रुकवाने की वजह पूछी। आरोपियों ने कहा कि वह उसे आगे छोड़ दे। रवि रंजन ने दोनों को कार में बैठा लिया। जैसे ही वह आगे बढ़ा आरोपियों ने कार उनके हवाले करने को कहा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी हाथापाई पर उतर आए। इसी दौरान एक आरोपी ने पिस्टल निकाल सिर पर लगा दी और कार बनूड़ की तरफ ले जाने को बोला।
आगे चलकर आरोपी ने उसकी जांघ के ऊपरी हिस्से में गोली मार दी और बनूड़ के ज्ञान सागर अस्पताल के पास उसे कार से नीचे फेंक आई-20 कार लेकर फरार हो गए। घायल रवि रंजन किसी तरह अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों की उम्र 30 साल थी, पंजाबी बोलते थे
दोनों आरोपियों की उम्र 30 साल के करीब थी और पंजाबी में बातचीत कर रहे थे। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। पुलिस ने इस मामले में सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है।
10 किलोमीटर में कोई पुलिस चौकी नहीं
एयरपोर्ट रोड पर इस तरह की घटना होने से पुलिस के सुरक्षा इंतजाम पर भी सवाल खड़ा हो गया है। क्योंकि एयरपोर्ट रोड पर कोई भी पुलिस चौकी नहीं है। करीब 10 किलोमीटर एरिया सुनसान है। अपराधी इसका फायदा उठाते हैं। पुलिस ने वहां चौकी बनाने की तैयारी की है लेकिन विधानसभा चुनाव की वजह से काम अधर में रह गया। एसएसपी विवेकशील सोनी पहले ही साफ कर चुके हैं कि पुलिस को किन चीजों की जरूरत है। इसकी स्टडी की जा रही है।
चार दिन में दूसरी वारदात, सुरक्षा पर उठे सवाल
चार दिन में यह दूसरी कार लूटने की वारदात हुई है। रविवार को रोपड़ के सिलिंडर कारोबारी को गोली मारकर आई-20 कार लूट ली थी। इस केस को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया था। इसके बाद दूसरी वारदात गोली मारकर कार लूटने की हुई है। पुलिस दावा कर रही है कि पीसीआर सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।