फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car hit bike and auto in Chandigarh youth injured

चंडीगढ़ में हादसा: क्रेटा चालक ने बाइक और ऑटो को मारी टक्कर, पैदल जा रहा युवक भी चपेट में आया

Wed, 20 Nov 2024 10:59 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 20 Nov 2024 10:59 PM IST
सार

चंडीगढ़ में बुधवार देर रात सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक और ऑटो को टक्कर मार दी। वहीं, पैदल जा रहा युवक भी चपेट में आ गया और घायल हो गया। हादसा सेक्टर-29 बी में रात सवा 10 बजे हुआ है। 

विज्ञापन
Car hit bike and auto in Chandigarh youth injured
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में देर रात सड़क हादसा हुआ है। शहर के सेक्टर-29बी में एक तेज रफ्तार कार चालक ने आगे जा रहे बाइक सवार और ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक घायल हुआ है। वहीं, टक्कर मारने वाली क्रेटा कार, बाइक और ऑटो क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने क्रेटा चालक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद संबंधित थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने कार चालक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर-29बी में रात लगभग सवा 10 बजे एक क्रेटा कार तेज रफ्तार से आ रही थी। कार चालक ने पहले आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी और फिर ऑटो को भी पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से ऑटो ने सड़क किनारे पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक घायल हो गया। 
विज्ञापन




मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हरियाणा नंबर की क्रेटा चालक की वजह से हादसा हुआ है। वहीं, कार चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा जिसे लोगों ने पकड़ लिया और फिर पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाया और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। क्रेटा चालक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक बोला- जाने तो पिता का हुआ है आपरेशन
हादसे का बाद क्रेटा चालक युवक घबराया हुआ था। वह लोगों से कह रहा था कि उसके पिता का आपरेशन हुआ है इसलिए उसे जाने दिए जाए। हालांकि लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed