{"_id":"5df4a9908ebc3e87c80fa13f","slug":"car-fell-into-river-at-sonipat-four-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपतः कार नहर में गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपतः कार नहर में गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 14 Dec 2019 02:59 PM IST
खुशबू गोयल
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
नहर से निकाली गई कार में मिले चार लोगों के शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत के गांव महलाना के पास शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर एक कार पश्चिमी यमुना नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और उनके बेटा-बेटी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार नहर में गिरी देखी तो पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला।
विज्ञापन
चारों बहादुरगढ़ स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहे थे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले हादसा हो गया। मरने वालों की पहचान गोहाना निवासी विजयपाल और उनकी पत्नी, बेटे और बेटी के रूप में हुई है। विजयपाल गोहाना में कार सेल-परचेज का काम करते थे।
विज्ञापन
गांव महलाना के प्रदीप व अन्य ग्रामीण सुबह गांव पश्चिमी यमुना नहर की तरफ घूमने गए थे। इसी दौरान प्रदीप को नहर में एक कार दिखाई पड़ी तो उसने ग्रामीणों को बताया। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने क्रेन और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला।
विज्ञापन
कार में महिला-पुरुष और लड़का-लड़की के शव थे। कार के नंबर के आधार पर शनाख्त की गई तो पता चला हादसे का शिकार हुए लोग एक ही परिवार के हैं। उनकी पहचान मूलरूप से गांव मिर्जाखेड़ी फिलहाल गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी निवासी विजयपाल (42), उनकी पत्नी संध्या (37), बेटे हर्ष उर्फ मोनू (17) और बेटी निकिता उर्फ मोनी (15) के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे।
विजयपाल के भाई चंद्रपाल ने बताया कि परिवार के चारों सदस्य शुक्रवार दोपहर तीन बजे बहादुरगढ़ में रिश्तेदारों के पास जाने की बात कह कर निकले थे। सुबह उन्हें उनकी कार के नहर में गिरने की सूचना मिली। आशंका है कि बहादुरगढ़ जाने के दौरान परिवार हादसे का शिकार हो गया। परिवार में अब विजयपाल का छोटा भाई चंद्रपाल व मां कृष्णा ही बची हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। सदर थाना प्रभारी मंदीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।