फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   car accident due to flies

ड्राइविंग के समय मक्खियां भगाने में पलटी कार

Fri, 22 May 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 22 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
car accident due to flies

ड्रंकन ड्राइविंग ही नहीं, कार चलाते समय मक्खियां भगाना भी खतरे से खाली नहीं है। शुक्रवार को कार में घुसी मक्खियों को उड़ाते हुए बुजुर्ग महिला का नियंत्रण स्टीयरिंग से हट गया और कार सेक्टर सात-आठ के डिवाइडर पर लगे पेड़ से टकराकर पलट गई।

विज्ञापन


हादसे के समय कार में महिला की पोती भी सवार थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ भी टूट गया। गनीमत रही कि कार ड्राइव कर रहीं 64 वर्षीय प्रेमलता और उनकी पोती को ज्यादा चोटें नहीं आईं, लेकिन हादसे के बाद वह काफी डर गईं।
विज्ञापन


सेक्टर छह निवासी प्रेमलता अपनी पोती के साथ चंडीगढ़ जा रही थीं। बेला विस्टा चौक से आगे थोड़ी दूर बढ़ते ही उन्हें मक्खियों ने परेशान करना शुरू कर दिया। कभी चेहरे पर तो कभी आंखों के सामने आ रही मक्खियों को हटाने की कोशिश में अनियंत्रित हुई कार पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद दादी-पोती वहां से चली गईं। कुछ देर बाद पोती परिवार के किसी अन्य सदस्य के साथ दोबारा मौके पर पहुंची। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं, करीब डेढ़ घंटे बाद भी कार मौके पर पलटी रही, लेकिन उसे उठाने के लिए कोई क्रेन नहीं पहुंची।


जैसे ही अन्य चालकों को हादसे का कारण पता चला, उन्होंने अपनी कारों के शीशे बंद कर लिए। इसी सप्ताह सेक्टर-21 जाते हुए भी एक कार पलट गई थी। बरवाला क्षेत्र में मक्खियों की वजह से लोगों का खाना-पीना मुश्किल हो गया है, लेकिन अब पंचकूला में भी मक्खियों की समस्या बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed