{"_id":"5732e2ab4f1c1b2b05919dfb","slug":"captian-amrinder-singh-prashan-kishore-punjab-assembly-election-punjab-politics-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पंजाब में गरजेंगे कैप्टन, प्रशांत किशोर ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पंजाब में गरजेंगे कैप्टन, प्रशांत किशोर ने बनाई रणनीति
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 May 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
बेटे रणइंदर सिंह पर लगे आरोपों को कैप्टन ने नकारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने लंबे यूएस दौरे के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह अब पंजाब में गरजेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रधान यूएस दौरे से बुधवार रात भारत लौटेंगे। उसके बाद बहुत जल्द ही पंजाब में उनकी कैंपेन शुरू हो जाएगी। कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कैप्टन के लौटने से पहले ही योजना तैयार कर ली है। इसी महीने के तीसरे हफ्ते में कॉफी विद कैप्टन का दूसरा चरण शुरू करने की तैयारी की गई है। आई-पैक ने पहले स्टूडेंट्स केसाथ कॉफी विद कैप्टन का आयोजन किया था।
इसके तहत कैप्टन प्रमुख शहरों में स्टूडेंट्स के साथ रू-ब-रू हुए थे। अब वह बाकी वर्गों के लोगों के साथ चर्चा करेंगे। आई-पैक ने पहले योजना बनाई थी कि अगले चरण के लिए कैंपेन का नाम बदल दिया जाएगा, लेकिन कॉफी विद कैप्टन काफी लोकप्रिय हुआ। अब आई-पैक मान रही है कि यह एक ब्रांड बन चुका है, इसलिए इस नाम को बदलना ठीक नहीं है। इसलिए आई-पैक अब सारी कैंपेन कॉफी विद कैप्टन ब्रांड के झंडे तले ही करेगी। जिस वर्ग केसाथ कैप्टन रू-ब-रू होंगे, उसकी एक लाइन भी साथ जोड़ दी जाएगी।
दूसरे चरण में कैप्टन अलग-अलग वर्गों के लोगों केसाथ इंटरैक्शन करेंगे। स्टूडेंट्स केसाथ आयोजित कार्यक्रम की तर्ज पर लोगों के सवालों के जवाब देंगे। तमाम मुद्दों पर पंजाब को लेकर अपनी नीतियां बताएंगे। दूसरे चरण में कैप्टन किसानों, कारोबारियों, उद्यमियों, शिक्षकों, महिलाओं और एनजीओ के साथ रू-ब-रू होंगे। कैप्टन के लौटने के बाद उनकी मीटिंग प्रशांत के साथ होगी, जिसमें कैंपेन की रूपरेखा फाइनल की जाएगी कि वह पहले किस वर्ग के साथ मिलना चाहते हैं। इस चरण में करीब 80 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
जून से शुरू होगी व्यापक कैंपेन
आई-पैक ने जून से जमीनी स्तर पर चुनावी कैंपेन शुरू करने की योजना बनाई है। आई-पैक ने जिला और विधानसभा हलका स्तर पर टीमें गठित कर दी हैं, जिनमें स्थानीय लोगों को लिया गया है। ये लोग अब जून से घर-घर दस्तक देंगे। घर-घर जाकर कैप्टन ब्रांड को स्थापित करेंगे, जिसकेलिए एक खास चीज भी तैयार की जाएगी। जैसे कि बिहार चुनाव में एक कैलेंडर तैयार किया गया था। जिस पर नीतीश कुमार केसात वचन लिखे थे। उसी तरह पंजाब में भी कोई ऐसी चीज तैयार की जाएगी, जिसे लोग घरों में रख सकें, उस पर कैप्टन की तसवीर भी होगी।