{"_id":"4214aab588339badf7212bb319f41e94","slug":"captain-says-majithia-is-the-don-of-robbers-and-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लुटेरों और तस्करों का सरगना है मजीठिया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लुटेरों और तस्करों का सरगना है मजीठिया'
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़शंकर
Updated Wed, 16 Apr 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में अकाली लूट खसोट करवा रहे हैं और मजीठिया इस लूट गिरोह के सरगना हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर भोला ने कहा था कि हमारा मुखी मजीठिया है, जो हमारी हर तरह की सेटिंग कराता था। चेतावनी देते हुए कहा कि मजीठिया अपनी इन हरकतों के कारण एक दिन जेल जाएंगे।
उन्होंने अकाली उम्मीदवार प्रेम सिंह चंदूमाजरा के बारे में कहा कि वह पहले नक्सली थे। कैप्टन दाना मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सोनी के चुनाव प्रचार के लिए आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय विधायक सुरिंदर सिंह बुल्लेवाल राथां को भी चेतावनी दी कि यदि उन्होंने कांग्रेसी या अन्य किसी के खिलाफ झूठी पुलिस कार्रवाई करवाई या तंग किया तो दो साल बाद जब कांग्रेस की सरकार आएगी, तो वह उसे बख्शेंगे नहीं और उल्टा लटकाएंगे।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि सीएम प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर दोनों की दूरदर्शी सोच न होने के कारण पंजाब का विकास रुक गया है। न इंडस्ट्री पॉलिसी है और न व्यापारियों के लिए। बीजेपी का मैनिफेस्टो पंजाब किसान विरोधी है। नदियों को जोड़ कर पंजाब का सारा पानी बाहर चला जाएगा।
इससे पंजाब में सिंचाई के पानी की किल्लत होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो कहीं से भी रेत उठाओ, कोई नहीं रोकेगा।
अकाली-भाजपा गठबंधन पर कहा कि पंजाब में यह एक-दूसरे की तारीफ कर रहे हैं और हरियाणा में एक-दूसरे को गाली दे रहे हैं।