{"_id":"5e1ca0bb8ebc3e880a63a3e7","slug":"captain-hathangadi-came-in-the-victory-of-chandigarh-chandigarh-news-pkl362985277","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की जीत में आड़े आए कप्तान हत्थंगडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की जीत में आड़े आए कप्तान हत्थंगडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित जीएमएसएस स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड पर चंडीगढ़ और गोवा के बीच खेले जा रहे कूच बिहार ट्रॉफी मैच में सोमवार को बारिश ने खलल डाला। एक समय पर गोवा की पारी 5 विकेट के नुकसान पर 19 रनों पर जूझती नजर आई। जिसकी भरपाई नाबाद कप्तान हत्थंगडी के 53 रनों की पारी ने की। उन्होंने मेहमान टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 86 रन तक पहुंचाया। गोवा ने अपनी पहली पारी में 232 रन बनाए। इसके बाद चंडीगढ़ की पारी 416 रनों पर सिमट गई थी।
इससे पहले सोमवार को गोवा की दूसरी पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाज शाहबाज ने दो बल्लेबाजों गौरेश कांबली (2) और दीप कसवांकर (0) को सस्ते में निपटाकर अपने मनसूबे जाहिर कर दिए। गेंदबाजी में राजअंगद बावा ने शाहबाज का उस समय बखूबी साथ दिया, जब बावा की गेंद ने पीयूष (4) और फैज (0) को पेवेलियन की राह दिखाई। शाहबाज ने अपनी घातक गेंदबाजी का क्रम जारी रखते हुए दो और विकेट सस्ते में चटकाए। इसमें आयुष वेरलेकर (5) और मोहित रेडकर (13) शामिल रहे। टीम का स्कोर 17वें ओवर में 6 विकेट खोकर 42 रन पर पहुंचा। इसके बाद डूबती नांव को पार लगाने के लिए कप्तान हत्थंगडी ने 53 और योगेश सुहास ने 44 गेंदों पर मात्र 4 रन जोड़कर मोर्चा संभाले रखा। लंच के बाद खराब रोशनी के बाद भारी बारिश के चलते दिन का खेल स्थागित करना पड़ा। गेंदबाजी में शाहबाज सिंह ने अपने 12 ओवरों में 29 रन देकर 4 विकेट लिए। जबकि साथी गेंदबाज राज अंगद बावा ने 8 ओवरों में 19 रन देकर 2 विकेट लिए।