फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amrinder Singh Statement on Black Paint on Formar PM Rajiv Gandhi Statue, Sukhbir Badal

पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतने पर भड़के कैप्टन, बोले- सुखबीर बादल माफी मांगें

Tue, 25 Dec 2018 04:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
Captain Amrinder Singh Statement on Black Paint on Formar PM Rajiv Gandhi Statue, Sukhbir Badal
कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लुधियाना में शिअद वर्करों द्वारा राजीव गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कड़ी आलोचना करते हुए सुखबीर सिंह बादल को घटिया राजनीति का खेल बंद करने की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने अकाली दल के प्रधान को चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को उलटी पड़ेंगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सुखबीर बादल को उनकी पार्टी के वर्करों की इस घिनौनी हरकत के लिए तुरंत माफी मांगने को कहा। मुख्यमंत्री ने सुखबीर बादल से कहा कि इस तरह की निंदनीय कार्रवाई से आपको और आपके परिवार को पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और सिख भाईचारे के विरुद्ध किए गए गुनाहों से माफी नहीं मिलने वाली। कैप्टन ने जिला पुलिस को दोषियों की तुरंत शिनाख्त करके उनके विरुद्ध कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


अकालियों पर बरसते हुए कैप्टन ने कहा कि अकाली-भाजपा के 10 वर्षों के शासनकाल के दौरान किए गए गुनाहों के कारण उनकी पार्टी की साख पूरी तरह छिन चुकी है और अब लोगों का समर्थन जुटाने के लिए तड़प रहे बादल और उनके समर्थक निचले स्तर पर गिर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला

मुख्यमंत्री ने कहा कि अकालियों को इस बात का ज्ञान है कि 1984 के सिख दंगों में गांधी परिवार का नाम कभी नहीं आया लेकिन इसके बावजूद सियासी लाभ के लिए इस मामले में गांधी परिवार को लपेट रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि दंगों के मद्देनजर गांधी परिवार की किसी तरह की भागीदारी होती तो पीड़ितों में से कुछ लोग तो उनका नाम लेते। मुख्यमंत्री ने कहा कि दंगों के बाद वह तो निजी तौर पर पीड़ितों को मिलने के लिए शरणार्थी कैंपों में गए जबकि सुखबीर अपना बोरी -बिस्तर गोल करके अमेरिका चले गए थे।

लुधियाना की घटना शिअद की बौखलाहट का नतीजा : जाखड़
 पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष व गुरदासपुर से लोकसभा सदस्य सुनील जाखड़ ने लुधियाना में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के साथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हरकत की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इस घटना के लिए अकाली दल के अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए। मंगलवार को जारी बयान में सुनील जाखड़ ने कहा कि लोगों में अपना आधार खो चुके अकाली दल के नेता अब इस तरह के घटिया कृत्य कर रहे हैं लेकिन पंजाब के जागरूक नागरिक इस तरह की सियासत को पसंद नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed